फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   temples on target, police oblivious

बदमाशों के निशाने पर मंदिर, पुलिस बेखबर

Sun, 21 Aug 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sun, 21 Aug 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
 temples on target, police oblivious
जैन मंद‌िर - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
शहर से लेकर देहात तक प्रमुख मंदिर चोर और लुटेरों के निशाने पर हैं। इसके बावजूद पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी है। गश्त के नाम पर भी सिर्फ खानापूर्ति ही की जा रही है। कागजों में पुलिस की पेट्रोलिंग हो रही है। रकाबगंज थाना क्षेत्र में गेट बंद कालोनी के अंदर चोरों ने 34 साल पुराने जैन मंदिर के ताले तोड़कर भगवान की अष्ट धातु की तीन मूर्तियां, चार दान पात्र तोड़कर रुपये सहित चांदी का सामान चोरी कर लिया। शनिवार सुबह घटना से जैन समाज में आक्रोश फैल गया। इसके बाद पुलिस ने एक चोर को पकड़ लिया। उससे मूर्तियां और अन्य सामान की बरामदगी का दावा किया। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी में एक और चोर दिख रहा है। वह पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

रकाबगंज स्थित बल्लभ नगर गेट बंद कालोनी है। इसमें तकरीबन 34 साल पुराना श्री वासु पूज्य जैन श्वेतांबर मंदिर है। कालोनी में 20 से ज्यादा घर हैं। मंदिर के बगल से ही पिछले कुछ दिन से संतों के ठहरने के लिए भवन का निर्माणकार्य चल रहा है। मंदिर के पीछे गली है। यहीं से चोरों ने प्रवेश किया। शुक्रवार रात तकरीबन दो बजे निर्माणाधीन भवन की दीवार से सीढ़ी लगाकर दो चोरों ने प्रवेश किया। इसके बाद मंदिर के मैन गेट के दो ताले तोड़ दिए। गर्भ गिरी का ताला तोड़कर भगवान शांतिनाथ सहित तीन मूर्तियां चोरी कर ली। उनका वजन तकरीबन 4.5 किलोग्राम था। चार दानपात्र भी तोड़ दिए। उनमें तकरीबन 40 से 45 हजार कैश रखा था। इसके अलावा अष्ट मंगल, अष्ट धातु के 20 स्थानक यंत्र, एक अखंड दीपक, चांदी की आरती, पंखा, जर्मन सिल्वर की प्लेट, गिलट के 11 कलश मंगल दीपक, चांदी का भगोना, जर्मन सिल्वर के तीन भगोने चोरी कर लिए। उन्हें दो कट्टों में भरकर ले गए। शनिवार तड़के तकरीबन पांच बजे कालोनी के लोग पूजा अर्चना के लिए आए तो मंदिर के ताले टूटे देखे। इस पर लोग जुट गए। उन्होंने घटना पर आक्रोश व्यक्त किया। घटना के जल्द खुलासे की मांग की। दोपहर मेें पुलिस ने दावा किया चीता मोबाइल के सिपाहियों ने घटना के बाद भागते एक चोर को पीछा करके पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम फारुख (सुंदर नगर, कोतवाली सिटी, पटना, बिहार) बताया। वह दिन में कूड़ा बीनने का काम करता है। इसी दौरान रेकी करता है। फरार साथी का नाम फिरोेज बताया है। हालांकि पुलिस उसको गिरफ्तार नहीं कर सकी है। बता दें, पिछले दिनों खंदौली के रामनगर स्थित लाल मंदिर से बदमाश महंत सोरन पुरी की हत्या करके अष्ट धातु की 14 मूर्तियां लूट ले गए थे। पुलिस ने पांच दिन बाद दो बदमाशों को पकड़ लिया था, लेकिन नौ मूर्तियां ही बरामद कर सकी थी। लोगों ने पांच और मूर्तियां बरामदगी की मांग की थी, लेकिन पुलिस अब तक खाली हाथ है।
विज्ञापन


सीसीटीवी मैं कैद हुई तस्वीर
मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसमें रात तकरीबन दो बजे चोर प्रवेश करते दिख रहे हैं। दोनों चोरों ने अपनी शर्ट उतारकर अपनी कमर पर बांध रखी है। उसमें ही चप्पल रख ली। टार्च भी हाथ में लेकर आए थे। एक घंटे में वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालोनी के लोगों में आक्रोश
बल्लभ नगर में दिन में दो गार्ड रहते हैं। रात में भी एक गार्ड रहता है। इसके अलावा कालोनी गेट बंद है। मंदिर में वारदात का सुबह पता चल सका। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।
वारदात दर वारदात

29 अक्टूबर 2013 : थाना न्यू आगरा के बल्केश्वर स्थित हनुमान मंदिर के चोरों ने ताले तोड़ दिए थे। चोर चांदी का मुकुट और घंटा चोरी करके ले गए थे।
25 फरवरी 2014 : सोंठ की मंडी स्थित सर्व शक्तिश्वर मंदिर में चोरों ने दानपात्र का ताला तोड़कर दान के रुपयों पर हाथ साफ कर दिया था।
छह अप्रैल 2014 : थाना एत्माद्दौला के ट्रांस यमुना कालोनी बी ब्लाक में चोरों ने हनुमान मंदिर के ताले तोड़ दिए थे। मंदिर से पीतल के दीपक सहित अन्य सामान चोरी कर लिया था।

सात अप्रैल 2014 : बल्केश्वर के न्यू राधा नगर में चोरों ने मंदिर के ताले तोड़ दिए थे। चोर घंटे और दानपात्र ले गए थे। लोगों मेें आक्रोश फैल गया था।
27 जुलाई 2014 : संजय प्लेस स्थित साईं मंदिर में चोरों ने सेंध लगा दी थी। मंदिर से बाबा का मुकुट और छत्र सहित अन्य सामान चोरी कर लिया था।
दो नवंबर 2014 :  जयपुर हाउस स्थित टीचर्स कालोनी में चोरों ने जैन मंदिर के कई तालों को तोड़ दिया था। दान पात्र के ताले तोड़कर लाखों की नकदी ले गए थे।
नौ अगस्त 2016 : खंदौली से सटे रामनगर कस्बा में रात लाल मंदिर में पुजारी सोरेन गिरी की हत्या कर अष्टधातु की 14 मूर्तियां लूट लिए जाने की वारदात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed