फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Temple Trust furious over incomplete preparations ahead of Rajeshwar Fair.

Agra News: राजेश्वर मेले से पहले अधूरी तैयारियों पर बिफरा मंदिर ट्रस्ट

Sun, 02 Aug 2026 02:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 02 Aug 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Temple Trust furious over incomplete preparations ahead of Rajeshwar Fair.
सड़क उखड़ी
आगरा। सावन के पहले सोमवार को लगने वाले ऐतिहासिक राजेश्वर महादेव मेले से ठीक पहले व्यवस्थाओं पर मंदिर ट्रस्ट और जिला प्रशासन आमने-सामने आ गए हैं। मंदिर ट्रस्ट ने आरोप लगाया है कि लाखों श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर प्रशासन ने अपेक्षित कार्रवाई नहीं की। टूटी सड़कें, अतिक्रमण और अंधेरे में डूबा वैकल्पिक मार्ग श्रद्धालुओं के लिए जोखिम बन सकता है।
विज्ञापन

राजपुर चुंगी स्थित प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर पर सावन के पहले सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी। कांवड़ यात्री भी बड़ी संख्या में भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुचेंगे। मंदिर परिसर को फूलों और आकर्षक रोशनी से सजाया जा रहा है। मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश रावत ने कहा कि नगर आयुक्त एवं जिलाधिकारी को एक माह पूर्व पत्र सौंपा गया था लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

माल रोड से शहीद नगर होते हुए मंदिर तक का मार्ग और 100 फुटा सब्जी मंडी मार्ग पर विकास कार्य अधूरे हैं। कई स्थानों पर सड़क उखड़ी हुई है, गहरे गड्ढे हैं और नुकीली गिट्टियां बिखरी हैं।इससे कांवड़ यात्रियों के चोटिल होने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने अतिक्रमण हटाने की भी मांग की है। भीड़ नियंत्रण करने के लिए ट्रस्ट ने राजेश्वर फिलिंग स्टेशन से गोबर चौकी पुल मार्ग को वैकल्पिक मार्ग के रूप में चुना था लेकिन अब तक स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई है। उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने कहा कि जल्द व्यवस्थाएं पूरी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



साध्वी आज करेंगी उद्घाटन
रविवार शाम 5 बजे साध्वी प्राची राजेश्वर मेले का उद्घाटन करेंगी। तभी से मेले में भीड़ पहुंचने लगेगी। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश रावत ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए मंदिर के गर्भगृह में 40 वालंटियर लगाए गए हैं। यह मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। जिसमें 30 पुरुष और 10 महिलाएं हैं। उन्होंने मेले की सुरक्षा के बारे में पुलिस प्रशासन के विशेष रुचि न लेने का भी मुद्दा उठाया।

सड़क उखड़ी

सड़क उखड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed