{"_id":"5edbcd048ebc3e90b57abee3","slug":"temple-mainpuri-news-agr445029078","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर की दीवार तोडकर रास्ता बनाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर की दीवार तोडकर रास्ता बनाने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरावली। कुछ लोगों ने शुक्रवार रात को मकान के पीछे की दीवार को तोड़कर मंदिर की तरफ से रास्ता निकालने का प्रयास किया। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों को जानकारी हुई तो रोष व्याप्त हो गया। मौके पहुंचे एसडीएम, इंस्पेक्टर ने आरोपियों से ही दीवार को चिनवा कर बंद कराया।
मोहल्ला नगला चैनी में महंत छोटेलाल ने जाहरवीर गोगा महाराज ट्रस्ट द्वारा मंदिर का निर्माण कराया है। मंदिर परिसर में ही इंटरलॉकिंग मार्ग छोटेलाल के मकान के सामने खत्म होता है। आरोप है कि शुक्रवार की रात करीब 11 बजे दूसरे समुदाय के लोगों ने मकान के अंदर से ही पीछे की दीवार को मंदिर की तरफ के रास्ते पर तोड़ना शुरू कर दिया।
छोटेलाल ने दीवार तोड़ने से मना किया तो उनके साथ गाली-गलौज की। महंत ने पुलिस को सूचना दी। मामला दो समुदाय के बीच का होने के चलते अफसरों ने इसे गंभीरता से लिया। पुलिस ने आरोपियों को दीवार न तोड़ने की हिदायत दी। शनिवार की सुबह आरोपी पक्ष ने दीवार तोड़कर जंगला लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
एसडीएम अनूप कुमार, इंस्पेक्टर शिवकुमार चौहान भी मौके पर पहुंच गए। दो लोगों को थाने में बैठा दिया। आरोपियों से ही दीवार को चिनवा कर बंद कराने के बाद दोनों आरोपियों को चेतावनी देकर थाने से छोड़ दिया। किसी पक्ष ने कोई तहरीर थाने में नहीं दी है।