{"_id":"6846464159156c145d0f04db","slug":"temperature-likely-to-exceed-44-8-degree-as-heatwave-intensifies-in-agra-up-news-2025-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Weather: आगरा में आग उगल रहा सूरज, पारा 44.8 डिग्री...ताजमहल पर चार पर्यटक हुए बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: आगरा में आग उगल रहा सूरज, पारा 44.8 डिग्री...ताजमहल पर चार पर्यटक हुए बेहोश
Mon, 09 Jun 2025 07:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 09 Jun 2025 07:56 AM IST
सार
आगरा प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा। झांसी दूसरे तो प्रयागराज और उरई तीसरे स्थान पर रहे। आलम ये रहा कि ताज का दीदार करने आए चार पर्यटक भीषण गर्मी में बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल उपचार दिलाया गया।
विज्ञापन
भीषण गर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में गर्मी ने रविवार को लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आगरा प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले तीन दिन तक धूल भरी हवाएं चलने के साथ ही लू चलने की संभावना है।
विज्ञापन
Trending Videos
गर्मी में दूसरे स्थान पर झांसी रहा। यहां का तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 43.8 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रयागराज और उरई तीसरे स्थान पर रहे। रविवार को सुबह 7 बजे से ही सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। दोपहर 10 बजे के बाद से लू परेशान करने लगी।
ये भी पढ़ें - UP: लॉरेंस विश्नोई गैंग का शूटर गिरफ्तार, होटल में फर्जी आईडी से रुके थे; राजस्थान पुलिस ने दबोचा
ये भी पढ़ें - UP: लॉरेंस विश्नोई गैंग का शूटर गिरफ्तार, होटल में फर्जी आईडी से रुके थे; राजस्थान पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
रविवार को अवकाश होने के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से निकले। घर में भी पंखों और कूलर की गर्म हवा परेशानी करती रही। दूसरी ओर ताजमहल और आगरा किला पर सैलानियों की भीड़ रही। हालांकि वो गर्मी से बेहाल नजर आए। आगरा में न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, अगले तीन दिन तक तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
ये भी पढ़ें - UP: टेरिटोरियल आर्मी में नाैकरी का झांसा...तीन आरोपी गिरफ्तार, जम्मू-कश्मीर के 24 युवाओं से की ठगी
ये भी पढ़ें - UP: टेरिटोरियल आर्मी में नाैकरी का झांसा...तीन आरोपी गिरफ्तार, जम्मू-कश्मीर के 24 युवाओं से की ठगी
ताज देखने आए 4 सैलानी गर्मी से बीमार
ताजमहल पर रविवार को गर्मी की वजह से चार सैलानियों की तबीयत खराब हो गई। उन्हें डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार दिया गया। आंध्र प्रदेश की सोफिया को पेट दर्द, नागपुर के कार्तिक को उल्टी-दस्त, लखनऊ की विधु को उल्टी और हरियाणा के हेमंत को गर्मी से चक्कर आ गया। पश्चिमी पार्किंग स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र पर मौजूद डॉक्टर ने दवा और ओआरएस का घोल दिया। कुछ देर बाद आराम मिलने पर सभी चले गए।