फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   STF and Military Intelligence arrested three accused for fake recruitment in Territorial Army

UP: टेरिटोरियल आर्मी में नाैकरी का झांसा...तीन आरोपी गिरफ्तार, जम्मू-कश्मीर के 24 युवाओं से की ठगी

Sun, 08 Jun 2025 03:03 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 08 Jun 2025 03:03 PM IST
सार

मिलिट्री इंटेलिजेंस और एसटीएफ ने संयुक्त ऑपरेशन में बडे़ रैकेट का भंडाफोड़ किया। रैकेट युवाओं को टेरिटोरियल आर्मी में नाैकरी का झांसा देकर उनसे मोटी रकम वसूलता था।

विज्ञापन
STF and Military Intelligence arrested three accused for fake recruitment in Territorial Army
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

इंडियन टेरिटोरियल आर्मी (टीए) में नाैकरी दिलाने के नाम पर बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। मिलिट्री इंटेलिजेंस लखनऊ टीम और एसटीएफ के संयुक्त ऑपरेशन में तीन आरोपियों को पकड़ा गया है। इनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


टीम ने सुनील कुमार पुत्र रतन लाल (41), निवासी सांबा जिला जम्मू-कश्मीर, बलवंत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी रघुनाथ पुरा कठुआ जम्मू कश्मीर और अजय कुमार यादव पुत्र रामवीर सिंह निवासी सांगे फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी खेरिया मोड़, आईएसबीटी के आसपास होटल में ठहरे हुए थे। वहीं दो आरोपी फरार हैं। इनमें जम्मू का रहने वाला एक आरोपी पूरे रैकेट का मास्टमाइंड बताया गया है। इनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन


 

टीम को इन आरोपियों से पूछताछ में आगरा के विभिन्न क्षेत्रों में ठहरे 24 अभ्यर्थियों के बारे में जानकारी मिली। आरोपी इन अभ्यर्थियों को टेरिटोरियल आर्मी में नाैकरी का झांसा देकर जम्मू कश्मीर से लेकर आए थे। 

आरोपियों ने सभी अभ्यर्थियों को फर्जी ज्वाॅइनिंग लेटर भी थमा दिए थे। ये  मेडिकल के लिए होटलों में ठहरे हुए थे। नाैकरी लगवाने का झांसा देकर आरोपियों ने हर अभ्यर्थी से सात से आठ लाख रुपये लिए थे। गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुछ फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। टीमें जांच कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed