फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   temperature dropped three degrees due to storm and cloud cover in Agra after two days heat will rise again

Agra Weather News: बारिश के साथ गिरे ओले, गर्मी से मिली निजात तो फसलों को नुकसान, किसान चिंतित

Wed, 17 May 2023 06:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 17 May 2023 06:25 PM IST
सार

आगरा में आंधी और बादल घिरने से सूरज की रफ्तार धीमी पड़ गई है। यहां पारा तीन डिग्री गिरा है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार दो दिन की राहत के बाद गर्मी फिर अपना तेवर दिखाएगी।

 

विज्ञापन
temperature dropped three degrees due to storm and cloud cover in Agra after two days heat will rise again
आगरा में बारिश के साथ गिरे ओले, फसलों को नुकसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मौसम का मिजाज बुधवार को भी रंग बदलता रहा। सुबह सवेरे धूप खिली जो दिन चढ़ने के साथ सख्त होती गई। दोपहर तीन बजे के बाद बादलों ने लुका-छिपी शुरू कर दी। कई इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। इससे सूरज देव के तेवर नरम नजर आए और लोगों को गर्मी से राहत मिली। इससे अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई। 

विज्ञापन

गर्मी से मिली राहत

कागारौल क्षेत्र में बुधवार को दिन भर कड़ाके की धूप और गर्मी के बाद अचानक से मौसम ने करवट ली। आसमान में एक दम से बादल घिर आए। बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बारिश होने लगी। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। 

विज्ञापन

फसलों को हुआ नुकसान

बुधवार की शाम हुई बारिश और ओलावृष्टि की वजह से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। मलपुरा क्षेत्र के सिरौली, इटोरा, ककुआं, जरूआ कटरा, भांडई, कुठाबली, गामरी आदि गांव में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि की वजह से फसलें बर्बाद हुई हैं। किसान जयपाल सिंह ने बताया कि ओलावृष्टि की वजह से मूंग, लौकी, खरबूजा, खीरा फसलों को नुकसान हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

temperature dropped three degrees due to storm and cloud cover in Agra after two days heat will rise again
Agra Weather News: आंधी ने रोकी सूरज की रफ्तार, पारा गिरा तीन डिग्री - फोटो : अमर उजाला

निरंतर बढ़ रहा न्यूनतम तापमान 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज तुलनात्मक रूप से कम सताएगा। इसके बाद फिर गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाएगी। रविवार और सोमवार को आई आंधी ने शहरवासियों को प्रचंड गर्मी से राहत दी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो रविवार की तुलना में चार डिग्री कम रहा। लेकिन न्यूनतम तापमान निरंतर बढ़ रहा है। 

दो दिन की राहत के बाद गर्मी फिर दिखाएगी तेवर 

मंगलवार को न्यूनतम तापमान बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को गर्मी से बहुत राहत महसूस नहीं हो रही है। मंगलवार को भी आसमान में बीच-बीच में बादल आते-जाते रहे। बुधवार को भी मौसम का मिजाज मंगलवार जैसा रहने की संभावना है। इसके बाद शुक्रवार से फिर से गर्मी के सख्त तेवरों का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed