कोरोना वैक्सीन पर तेजप्रताप यादव का बड़ा बयान, बोले- सबसे पहले पीएम मोदी लगवाएं टीका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ जहां कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण को लेकर तैयारियां से चल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ इसे लेकर सियासी बयानबाजी भी हो रही है। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजप्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगवाएं। इससे देश में अच्छा संदेश जाएगा।
ब्रज भ्रमण पर आए तेजप्रताप यादव ने गुरुवार शाम वृंदावन स्थित श्रीबांकेबिहारी और रंगजी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन किए। उन्होंने दोनों मंदिरों के जुड़े बाजारों में भ्रमण करते हुए खरीदारी भी की। इसके बाद वह पत्रकारों से मुखातिब हुए।
कोरोना: आगरा में सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों के लगेगी वैक्सीन, जुटाया गया 10 हजार लोगों का डाटा
तेजप्रताप यादव ने कोरोना वैक्सीन पर सीधे सवाल न उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सबसे पहले टीका लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से वैक्सीन पर उठ रहे सवाल खत्म हो जाएंगे। फिर तो इस वैक्सीन को वह और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव भी लगवाएंगे।
तेजप्रताप यादव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस के कई नेता वैक्सीन पर सवाल उठा चुके हैं। अखिलेश यादव ने कहा था कि यह वैक्सीन भाजपा की है और मैं इसे नहीं लगवाऊंगा। उन्होंने कहा था कि जो सरकार ताली और थाली बजवा रही थी, वो वैक्सीनेशन के लिए इतनी बड़ी चेन क्यों बना रही है, ताली और थाली बजाकर कोरोना को भगवा दे।
तेजप्रताप ने किसान आंदोलन का किया समर्थन
किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि सरकार को किसानों के हित में काम करना चाहिए। अक्सर ब्रज भ्रमण पर आने वाले तेजप्रताप यादव ने कहा कि यहां आने से उन्हें ऊर्जा मिलती है। ठाकुरजी के दर्शन की लालसा उन्हें ब्रजभूमि में खींच लाती है। वृंदावन आकर अद्भुत शांति का अहसास होता है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।