फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teerth purohit protest against broken aarti site of danghati temple in govardhan

गोवर्धन में धर्म स्थल तोड़े जाने के विरोध में सड़क पर उतरे देशभर के तीर्थ पुरोहित

Mon, 03 Dec 2018 03:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवर्धन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवर्धन (मथुरा) Updated Mon, 03 Dec 2018 03:30 PM IST
विज्ञापन
teerth purohit protest against broken aarti site of danghati temple in govardhan
विरोध प्रदर्शन करते तीर्थ पुरोहित - फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन में एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) के आदेश पर धर्म स्थल तोड़े जाने का विरोध लगातार जारी है। प्रशासन की कार्रवाई का विरोध कर रहे सेवायतों के समर्थन में अब अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा भी उतर आई है।  
विज्ञापन


देशभर से मथुरा में जुटे 73 तीर्थों के पुरोहितों ने सोमवार को गोवर्धन के दानघाटी मंदिर परिसर में बैठक की। इसमें मंदिरों के सेवायत भी शामिल हुए। बैठक में तीर्थ पुरोहितों ने आरती स्थल तोड़े जाने पर कड़ी विरोध जाहिर किया। 
विज्ञापन


दानघाटी मंदिर का आरती स्थल तोड़े जाने के विरोध में तीर्थ पुरोहितों ने राधाकुंड परिक्रमा मार्ग पर हरगोकुल मंदिर से पैदल यात्रा निकाली, जो मुकुट मुखार बिंदु मानसी गंगा होती हुई दानघाटी मंदिर पहुंची। इस दौरान सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दानघाटी मंदिर के सामने एकत्र होकर पुरोहितों ने चेतावनी दी कि हिंदुओं की आस्था से जुड़े धर्म स्थलों से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि आगे से किसी भी धर्म स्थल को तोड़ने नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed