फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teenager drowned In Yamuna River In Agra

Agra: उफान मारती यमुना में किशोर ने लगा दी छलांग, तेज बहाव में डूबा

Fri, 19 Aug 2022 10:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 Aug 2022 10:14 AM IST
सार

 उफनाई यमुना नदी में तीन किशोरों ने यमुना में छलांग लगा दी। मूड़ मस्ती का था, लेकिन एक किशोर पानी के  तेज बहाव को नहीं झेल सका और डूब गया।

विज्ञापन
teenager drowned In Yamuna River In Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

आगरा में बल्केश्वर स्थित लक्ष्मीघाट पर बृहस्पतिवार को तीन दोस्तों संग यमुना में नहा रहा 13 साल का किशोर डूब गया। घबराकर दोस्त बाहर निकल आए। घाट पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। 

विज्ञापन


यमुनोत्री कॉलोनी निवासी मुन्नालाल मजदूरी करते हैं। पत्नी ज्योति घरों में काम करती हैं। उन्होंने बताया कि 13 साल का बेटा अमन कक्षा छह में पढ़ता है। बृहस्पतिवार को वह स्कूल गया था। घर लौटने के बाद दोपहर तीन बजे अमन को पड़ोसी तीन दोस्त उसे यमुना में नहाने की बात कहकर लक्ष्मीघाट पर ले गए। नहाते समय अमन गहरे पानी में डूब गया। तेज बहाव होने की वजह से उसका पता नहीं चल सका। तीनों दोस्त बाहर निकल आए। उन्होंने घर आकर अमन के डूबने की जानकारी दी। परिजन पहुंच गए। पानी अधिक होने की वजह से अमन का पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन


पुलिस ने शाम तक स्टीमर से गोताखोरों की मदद से तलाश कराई, लेकिन अमन का पता नहीं चल सका। कमला नगर थानाध्यक्ष विपिन गौतम का कहना है कि शुक्रवार को एक बार फिर तलाश की जाएगी। बेटे के नहीं मिलने से मां बेहाल दिखीं। उधर, घटना की जानकारी पर भाजपा बृज क्षेत्र संयोजक ऋषि अग्रवाल, अनिल गर्ग, मनोज तोमर आदि पहुंच गए। उनका कहना था कि यमुना में पानी अधिक है। ऐसे में घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed