{"_id":"616c5f2a36af245ad120f481","slug":"teenager-dies-of-dengue-in-kasangaj-kasganj-news-agr5117921199","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासंगज में डेंगू से किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासंगज में डेंगू से किशोरी की मौत
विज्ञापन
कासंगज में डेंगू से किशोरी की मौत
कासगंज। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रविवार को डेंगू से एक किशोरी की मौत हो गई। उसका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था। युवती की मौत से परिजनों का रो रोकर बुराहाल है। जिले में डेंगू से मरने वालों की संख्या 95 हो गई है।
गली जाटवान किला मोहल्ला निवासी खुशबू(16) पुत्री चेतनस्वरूप को पांच दिन से बुखार था। डेंगू की पुष्टि होने के बाद परिजनों ने खुशबू को दिल्ली सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। रविवार को उपचार के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया। वहीं बुखार से इसी मोहल्ले में मिथलेश, संतोष, विनीता डेंगू व बुखार से पीड़ित हैं। गांव पबसरा, भैंसोरा, अल्लीपुर, ढिलावली, अहरौली, अथैया, नदरई, सतपुरामाफी, फरीदपुर, हिम्मतपुरसई, सलेमपुर बीबी, नगलारामचंद्र, बढ़ारी वैश्य सहित अन्य गांवों में डेंगू व बुखार का कहर जारी है।
तेजी से बढ़ रहे मरीज
गंजडुंडवारा। गांव गनेशपुर के बाद अब अन्य गांवों में भी डेंगू व बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। नगला भगना, चिरौला, बहोटा, नगला चक, बहादुरनगर, नगला चिन्हा, चौड़ीयाई में तमाम मरीज हैं। चौड़ीयाई गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पति डेंगू से पीड़ित है उनका इलाज आगरा में चल रहा है।
विज्ञापन
नहीं हो रही फॉगिंग
कासगंज। जिले में डेंगू के डंक से लोग कराह रहे हैं, लेकिन फॉगिंग को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई दे रही। शहर के इलाकों में लगातार डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। नगरपालिका और नगर पंचायतें फॉगिंग को लेकर गंभीर नहीं है।
शिविर लगाकर कर रहे जांच
डेंगू को लेकर स्वास्थ्य टीमें लगातार जिलेभर में शिविर लगाकर जांच कर रही हैं। जिला अस्पताल में डेंगू और बुखार पीड़ित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच की जा रही है। -डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ