{"_id":"675a7c296fcd8c9d5b0df478","slug":"teenage-girl-murdered-and-body-thrown-in-mustard-field-kasganj-news-c-175-1-mt11003-124914-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सरसों के खेत में मिली किशोरी की लाश, गले पर ऐसे निशान...देखकर कांप गए घरवाले; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सरसों के खेत में मिली किशोरी की लाश, गले पर ऐसे निशान...देखकर कांप गए घरवाले; पुलिस जांच में जुटी
Thu, 12 Dec 2024 04:01 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Thu, 12 Dec 2024 04:01 PM IST
सार
किशोरी का शव सरसों के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
कासगंज के थाना सुन्नगढ़ी क्षेत्र के गांव गणेशपुर भाटान में बुधवार की शाम सरसों के खेत में किशोरी का शव मिला। उसके गले पर खरोंच आदि के निशान थे। माना जा रहा है कि हत्या कर उसका शव खेत में फेंका गया है। किशोरी दोपहर को अपने घर से खेतों के लिए निकली थी। सूचना पर पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए गए।
गांव गणेशपुर भाटान निवासी शीतल (17) पुत्री अजीत सिंह दोपहर को करीब डेढ़ बजे घर से खेतों की ओर गई थी। शाम को उसका गांव से एक किलोमीटर दूर अमर सिंह के सरसों के खेत में उसका शव पड़ा मिला। उसके गले पर भी चोट आदि के निशान थे। माना जा रहा है कि हत्या कर उसका शव फेंका गया है। किसी ग्रामीण ने उसका शव पड़ा देखा तो उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
परिजन शव को लेकर घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, एएसपी राजेश भारती, सीओ शाहिदा नसरीन सहित क्षेत्रीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। डॉग स्क्वाएड भी इस दौरान साथ रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक परिजन ने तहरीर नहीं दी थी।