फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teenage girl living a life of suffocation in fear then dead body found hanging Police filed complaint

UP: शोहदे की दहशत में घुट-घुट कर जी रही थी... फिर फंदे पर लटकी मिली किशोरी की लाश; पुलिस ने दर्ज की शिकायत

Thu, 09 May 2024 10:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 May 2024 10:52 PM IST
सार

गांव के ही शोहदे ने किशोरी का जीना हराम कर दिया था। मां को बताया फिर आरोपी के पिता से भी शिकायत की, लेकिन दंरिदे की हरकतें कम न हुईं। फिर किशोरी का शव आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। इसके बाद मृतका के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज की है। 
 

विज्ञापन
teenage girl living a life of suffocation in fear then dead body found hanging Police filed complaint
स्कूल की छात्रा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

कासगंज शहर के समीपवर्ती गांव बांकनेर में आठ दिन पूर्व किशोरी की मौत के मामले में पिता ने गांव के ही युवक और उसके पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन



 

गांव बांकनेर में तीन मई को उदयवीर के खेत में आम के पेड़ पर राधिका (16) पुत्री हरिओम का शव को फंदा से लटका मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका के पिता हरिओम का आरोप है कि गांव का ही योगेंद्र उसे आए दिन परेशान करता था। स्कूल जाते समय और मवेशियों को चारा डालने जाते समय उस पर फब्तियां कसता था। वह उस पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा था। इसकी शिकायत उसने अपनी मां मीरा देवी से की थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी ने अपने तहेरे भाई मनोज के साथ आरोपी योगेंद्र की शिकायत उसके पिता हरि सिंह से की। तो आरोपी युवक और उसके पिता ने उन्हें धमकाकर वहां से भगा दिया। इसी बात को लेकर किशोरी परेशान थी। मामले में किशोरी के पिता हरिओम ने योगेंद्र और पिता हरि सिंह व दो अज्ञात को नामजद करते पुलिस को तहरीर दी और सीएम पोर्टल पर शिकायत भी की।

 
विज्ञापन

सीओ अजीत चौहान ने बताया कि किशोरी की मौत के मामले में आरोपी युवक और उसके पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed