{"_id":"655a3804e4bd40618b0a0306","slug":"teenage-girl-got-injured-after-falling-inside-taj-mahal-in-agra-response-team-took-her-to-dispensary-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: ताजमहल के अंदर गिरी किशोरी, सिर पर लगी चोट तो बहने लगा खून; रेस्पांस टीम ने डिस्पेंसरी पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ताजमहल के अंदर गिरी किशोरी, सिर पर लगी चोट तो बहने लगा खून; रेस्पांस टीम ने डिस्पेंसरी पहुंचाया
Sun, 19 Nov 2023 10:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 19 Nov 2023 10:16 PM IST
सार
आगरा में ताजमहल के अंदर फिसलकर किशोरी गिर गई। सिर पर लगी चोट तो खून बहने लगा। रेस्पांस टीम ने उसे डिस्पेंसरी पहुंचाया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल पर पर्यटकों के गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। रविवार को मथुरा निवासी जोया (17) अपने भाई समीर और परिजन के साथ ताजमहल देखने आई थी। एमएम एरिया में अपराह्न 3:15 बजे अचानक गिर पड़ी। उसके सिर से खून बहने लगा।
विज्ञापन
सूचना पर ताजमहल की रेस्पांस टीम मौके पर पहुंच गई। जोया को ईस्ट गेट स्थित डिस्पेंसरी लाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार दिया गया। उसके सिर पर पट्टी की गई। इसके बाद परिजनों के साथ रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- ब्रज रज उत्सव: सीएम योगी के जाने के बाद शुरू हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला, देखकर दर्शक हुए रोमांचित
विज्ञापन
ताजमहल में पर्यटकों के गिरने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। ताज संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि किशोरी को गंभीर चोट नहीं आई है। प्राथमिक उपचार के बाद भाई के साथ भेज दिया गया।