{"_id":"655a21306a0cd477e20cc59a","slug":"braj-artists-gave-wonderful-presentation-in-braj-raj-utsav-going-on-at-railway-grounds-in-mathura-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रज रज उत्सव: सीएम योगी के जाने के बाद शुरू हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला, देखकर दर्शक हुए रोमांचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रज रज उत्सव: सीएम योगी के जाने के बाद शुरू हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला, देखकर दर्शक हुए रोमांचित
Sun, 19 Nov 2023 09:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 19 Nov 2023 09:00 PM IST
सार
मथुरा में ब्रज रज उत्सव चल रहा है। यहां सीएम योगी के जाने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ। प्रस्तुतियां देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे।
विज्ञापन
Mathura: ब्रज रज उत्सव प्रस्तुतियां देते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में रेलवे मैदान में ब्रज रज उत्सव चल रहा है। महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जाने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ। ब्रज के कलाकारों ने कमाल की प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुतियां देख लोग रोमांचित हो उठे।
विज्ञापन
रविवार को मुख्यमंत्री के निरीक्षण के पश्चात कान्हा अकादमी के कलाकारों ने मीरा जी के नृत्य की भावमय प्रस्तुति दी। बांकेबिहारी की झांकी के साथ सखियों के नृत्य ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। तत्पश्चात् ठाकुर जी के नित्य रास से शुरू कर सखियों ने महारास लीला तक का बहुत सुंदर प्रस्तुतीकरण किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Mathura: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी, पट बंद होने के कारण द्वारिकाधीश मंदिर में नहीं कर सके दर्शन
विज्ञापन
देवेंद्र पाल के ग्रुप ने श्रीनाथ जी दर्शन, मीरा दीवानी हो गई मीरा मस्तानी हो गई, गोपाला-गोपाला मेरो प्यारो मनोहर नन्द लाला एवं मयूर नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद चरी नृत्य, डांडिया के बाद ललिता द्वारा गायन प्रस्तुत किया। इसके पश्चात मुकेश कौशिक एवं कामोद मिश्र ने ध्रुपद गायन प्रस्तुत कर संगीतमय प्रस्तुति दी। मयूर नृत्य के बाद श्री नाथ जी की झांकी के साथ समापन हुआ।