{"_id":"69a94117c1690c13ac05c602","slug":"teen-goes-missing-while-bathing-in-yamuna-after-holi-search-operation-continues-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: होली खेलने के बाद यमुना में नहाने गया किशोर लापता, 24 घंटे से चल रहा सर्च ऑपरेशन; सुराग नहीं लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: होली खेलने के बाद यमुना में नहाने गया किशोर लापता, 24 घंटे से चल रहा सर्च ऑपरेशन; सुराग नहीं लगा
Thu, 05 Mar 2026 02:08 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 05 Mar 2026 02:08 PM IST
सार
आगरा के बल्केश्वर क्षेत्र में होली खेलने के बाद यमुना नदी में नहाने गया किशोर वंश गहरे पानी में जाने के बाद लापता हो गया। पुलिस और पीएसी की गोताखोर टीम पिछले 24 घंटे से उसकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।
विज्ञापन
किशोर का फाइल फोटो और यमुना तट पर मौजूद लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली खेलने के बाद बुधवार को यमुना में नहाने गया किशोर अचानक लापता हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और पीएसी की गोताखोर टीम मौके पर पहुंच गई और युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया । घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद अभी तलाश जारी है।
लापता वंश के पिता मुकेश ने बताया की बल्केश्वर के लोहिया नगर निवासी वंश अपने दोस्तों के साथ होली खेलने के बाद यमुना में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लापता हो गया। काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। घटना के तीन घंटे बाद मौके पर पुलिस पहुंची। तीन भाइयो में वंश दूसरे नंबर का है। वह लोहिया नगर में आटा चक्की पर काम करता है।