फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teen Dies in Zipline Accident at Tajganj Chaupati, Probe Panel Formed

चौपाटी जिपलाइन हादसा: नियमों पर सवाल, पुलिस ने एडीए से मांगी रिपोर्ट; कुनाल की हुई थी दर्दनाक मौत

Tue, 02 Jun 2026 10:36 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 02 Jun 2026 10:36 AM IST
सार

आगरा के ताजगंज चौपाटी में जिपलाइन हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौत के बाद मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। पुलिस अब एडीए से ठेका शर्तों और सुरक्षा मानकों से जुड़ी रिपोर्ट मांगकर आगे की कार्रवाई कर रही है।
 

विज्ञापन
Teen Dies in Zipline Accident at Tajganj Chaupati, Probe Panel Formed
चौपाटी हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के ताजगंज के चौपाटी में जिपलाइन हादसे जांच के लिए विकास प्राधिकरण ने कमेटी बनाई थी। पुलिस अब कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। इस पर एडीए अधिकारियों से ठेका देने के नियम और शर्तों की जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन


24 मई को जिपलाइन में हादसा हुआ था। फिरोजाबाद के उत्तर थाना क्षेत्र निवासी पंकज अग्रवाल पत्नी और दो बेटों के साथ आगरा घूमने आए थे। मॉल में पिक्चर देखने के बाद ताजगंज के चौपाटी स्थित जिपलाइन में बच्चों को झूला झुलाने के लिए लेकर गए थे। 16 वर्षीय बेटे कुणाल को जिपलाइन पर कर्मचारियों ने सवार कर दिया था। लाॅक टूटने की वजह से कुणाल नीचे गिर गया था। फर्श से माथा टकराने की वजह से उसकी मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन


मामले में पिता की शिकायत पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने सुरक्षा प्रभारी अभिषेक और मैनेजर संतोष कुमार को गिरफ्तार किया था। कंपनी के मालिक को भी आरोपी बनाया गया है लेकिन अब तक पुलिस मालिक का नाम तक पता नहीं कर सकी है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि जिपलाइन का संचालन दिल्ली की कंपनी कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीए ने कंपनी को किस नियम और शर्तों के आधार पर ठेका दिया था। जिपलाइन के नीचे जाल लगा होना चाहिए। जाल न होने की स्थिति में गद्दे लगाए जाने चाहिए। हेलमेट ठीक से पहनाया जाना चाहिए। ऐसे कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। इसके साथ पहले किसी निरीक्षण की रिपोर्ट भी देने के लिए कहा गया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed