{"_id":"5fdb92138ebc3e3f760f0167","slug":"teasing-mainpuri-news-agr472419719","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को पीटने और छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को पीटने और छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घिरोर। स्कूल जा रही एक किशोरी से छेड़छाड़ करने के एक आरोपी को बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। मामले में पीड़िता के पिता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय छात्रा बुधवार सुबह स्कूल जा रही थी। तभी रास्ते में बंबा पुलिया के पास पहले से मौजूद दो शोहदों ने रोक कर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने छात्रा को पीटकर घायल कर दिया था। इस बीच वहां पहुंची, छात्रा की मां को आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी।
छात्रा के पिता की ओर से अंकेश पुत्र हरेंद्र और एक किशोर के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस बीच बृहस्पतिवार को पुलिस ने किशोर को गिरफ्तार कर लिया।