फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teams sent from Vikas Bhavan to collect ballot boxes

मतपेटिकाएं लेने के लिए विकास भवन से भेजी गईं टीमें

Mon, 05 Apr 2021 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Teams sent from Vikas Bhavan to collect ballot boxes
मैनपुरी। पंचायत चुनाव के लिए मतपेटिकाएं लेने सोमवार को विकासभवन से डीपीआरओ ने टीमों को रवाना कर दिया। ये टीमें मंगलवार को लौट आएंगी। जिला प्रशासन की ओर से मतपेटिकाओं की मांग की गई थी।
विज्ञापन

जिले में द्वितीय चरण में मतदान होना है। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। इसी के चलते मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने आठ सौ मतपेटिकाओं की मांग निर्वाचन आयोग से की थी। इसके सापेक्ष निर्वाचन आयोग ने तीन जिलों से कुल 980 मतपेटिकाओं का आवंटन किया था। इसमें संभल से 500, अलीगढ़ से 300 और कासगंज से 180 मतपेटिकाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

मतपेटिकाएं लेने के लिए विकास भवन से तीन टीमों को रवाना किया गया है। सभी टीमें सहायक विकास अधिकारी पंचायत और एक अन्य पंचायत सचिव के निर्देशन में भेजी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतपेटिकाएं लेने के लिए तीन टीमें अलग-अलग जिलों में भेजी गई हैं। जल्द ही वे मतपेटिकाएं लेकर लौटेंगी।
स्वामीदीन, डीपीआरओ/प्रभारी अधिकारी मतपेटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed