फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teams B and E registered victories in the Under-16 District Cricket League.

Agra News: अंडर 16 डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग में बी और ई टीम ने दर्ज की जीत

Wed, 19 Nov 2025 02:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Teams B and E registered victories in the Under-16 District Cricket League.
अवंति बाई लोधी क्रिकेट मैदान
आगरा। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर-16 क्रिकेट लीग के पहले दिन अवंति बाई लोधी क्रिकेट मैदान पर टीम ए एवं बी के मध्य मैच खेला गया। टीम बी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 2 विकेट खोकर 376 रनों का विशाल स्कोर बनाया। आदित्य रावत ने 160 रन, विवेक ने 132 और हर्ष राजपूत ने 39 रनों का योगदान दिया टीम ए की ओर से प्रियांक एवं रिंकू लोधी ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ए 272 रनों पर ही आउट हो गई। टीम बी ने मैच 104 रनों से जीत लिया।प्रियंक 68, कृष्णा सिकरवार 82 एवं आर्यन खान ने 25 रनों का योगदान दिया। टीम बी की ओर से लीतेश चाहर ने 3 नितिन एवं अनिकेत ने 2 विकेट प्राप्त किए। प्लेयर ऑफ मैच का अवार्ड आदित्य रावत को दिया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का दूसरा मैच मान्या क्रिकेट मैदान पर टीम डी एवं टीम ई के मध्य खेला गया। टीम ई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के मैच में 37.4 ओवर में 256 रन बनाकर आउट हो गई। अजय 62, नैतिक 37,सचिन 33 एवं युवराज ने 37 रनों का योगदान दिया। टीम डी की ओर से विपिन ने 4 एवं मानवेंद्र ने 3 विकेट चटकाए। वहीं टीम डी 18.3 ओवरों में सिर्फ 90 रनों पर ही सिमट गई। राज यादव 35 एवं अनुज ने 17 रनों का योगदान दिया। टीम ई की ओर से तनुज एवं मुकुल ने 3-3 विकेट प्राप्त किए। टीम ई ने 166 रनों से मैच जीत लिया। प्लेयर ऑफ मैच अजय चुने गए। इस दौरान अनीश राजपूत, धीरज उपाध्याय, दया राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed