{"_id":"67d8662e20388b8bf304a0c0","slug":"teachers-will-check-50-copies-of-high-school-and-45-copies-of-intermediate-in-one-day-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-129245-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एक दिन में हाईस्कूल की 50, इंटर की 45 काॅपियां जांचेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एक दिन में हाईस्कूल की 50, इंटर की 45 काॅपियां जांचेंगे शिक्षक
Mon, 17 Mar 2025 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 17 Mar 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 19 मार्च से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। शिक्षक एक दिन में हाईस्कूल की 50 तथा इंटर की 45 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर सकेंगे।
बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाओं के पहुंचने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज में इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। तीन ट्रक से उत्तर पुस्तिकाएं इस केंद्र पर आ चुकी है। हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बीएवी इंटर कॉलेज पर होगा। इस केंद्र के लिए 77524 उत्तर पुस्तिकाओं का आंवटन हुआ है।
अभी एक ट्रक उत्तर पुस्तिकाएं इस केंद्र पर पहुंच गई है। मंगलवार तक सभी उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचने की संभावना है।