फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teachers will be relieved till July 2

Agra News: दो जुलाई तक रिलीव होंगे शिक्षक

Sat, 01 Jul 2023 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 01 Jul 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Teachers will be relieved till July 2
कासगंज। अंतरजनपदीय स्थानांतरण की सूची में शामिल किए गए शिक्षकों को रिलीव करने के लिए शासन स्तर से तिथि निर्धारित कर दी है। बेसिक शिक्षा अधिकारी के अनुसार शिक्षकों को 2 जुलाई तक रिलीव किया जाएगा। रिलीव की तिथि निर्धारित होने पर शिक्षक भी तैयारियां शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए शासन से जो कार्यक्रम निर्धारित किया गया, उसके आधार पर प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। तय कार्यक्रम के तहत 27 जून तक शिक्षकों को रिलीव होकर नए स्थान पर ड्यूटी ज्वाइन करनी थी, लेकिन शिक्षकों का डाटा लॉक देर से किए गए, इससे शिक्षकों के स्थानांतरण की सूची 26 जून को जारी हो सकी। जिले से 252 शिक्षकों के नाम अंतरजनपदीय स्थानांतरण सूची में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

शासन से 26 जून को स्थानांतरण की सूची जारी की गई। इसके बाद से शिक्षक रिलीव तिथि का इंतजार कर रहे थे। शिक्षकों का यह इंतजार अब खत्म हो गया है। शासन स्तर से रिलीव करने के लिए 2 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई है। तिथि का निर्धारण होने पर शिक्षक अपनी फाइल तैयार करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरजनपदीय स्थानांतरण सूची में स्थान पाने वाले शिक्षकों को रिलीव करने के लिए तिथि शासनस्तर से निर्धारित की गई है। जैसे ही निर्धारित अवधि में शिक्षक अपनी फाइल पूरी कर लेंगे उनको रिलीव कर दिया जाएगा।- राजीव यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed