फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teachers were honored under Mission Karmayogi Sadhana Week.

Agra News: दो परीक्षाएं टलीं, नई तारीख हुईं घोषित, होमगार्ड परीक्षा के चलते बदलीं विश्वविद्यालय परीक्षाओं की तिथियां, अब अप्रैल की परीक्षा मई में

Wed, 08 Apr 2026 01:59 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Teachers were honored under Mission Karmayogi Sadhana Week.
आगरा। डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित होने वाली कुछ परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया गया है। यह निर्णय उत्तर प्रदेश होमगार्ड की परीक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
विज्ञापन


विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत संचालित स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन किया गया है। पहले ये परीक्षाएं 25 अप्रैल और 27 अप्रैल को आयोजित होनी थीं, लेकिन अब इन्हें आगे बढ़ा दिया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब ये परीक्षाएं 19 और 20 मई को आयोजित की जाएंगी। बताया कि परीक्षाएं निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पहले से तय पाली और समय के अनुसार ही संपन्न कराई जाएंगी। सभी संबंधित महाविद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे छात्रों को इस बदलाव की जानकारी दे दें। साथ ही विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी सूचना उपलब्ध कराई गई है, ताकि छात्र समय रहते अपडेट रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed