{"_id":"65a6c235e31a47464108464a","slug":"teachers-warned-to-leave-the-responsibility-of-blo-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-10949-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शिक्षकों ने बीएलओ की जिम्मेदारी छोड़ने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शिक्षकों ने बीएलओ की जिम्मेदारी छोड़ने की दी चेतावनी
Tue, 16 Jan 2024 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 16 Jan 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों ने बीएलओ की जिम्मेदारी छोड़ने की दी चेतावनी
- विभाग ने बीएलओ ड्यूटी के कारण स्थानांतरण प्रक्रिया पर लगाई है रोक
संवाद न्यूज एजेंसी
भोगांव। प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई के पदाधिकारियों ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी संध्या शर्मा से मुलाकात की। उप जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा कि यदि बीएलओ की ड्यूटी के कारण शिक्षकों को पारस्परिक स्थानांतरण का लाभ नहीं मिलेगा तो सभी शिक्षक सामूहिक रूप से बीएलओ की जिम्मेदार छोड़ देंगे।
जिला उपाध्यक्ष डॉ. अलोक सिंह शाक्य ने कहा उक्त क्रम में जनपद मैनपुरी के शिक्षकों की पारस्परिक स्थानांतरण सूची में ज्यादातर शिक्षक बीएलओ हैं जिनके स्थानांतरण पर रोक लगाई गई है। इसका संगठन पुरजोर विरोध करता है। ब्लॉक अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह चौहान ने कहा यदि प्रक्रिया में बीएलओ के रूप में कार्यरत शिक्षकों को सम्मिलत नहीं किया गया तो जनपद मैनपुरी के शिक्षक बीएलओ पद से सामूहिक त्यागपत्र देने को बाध्य होंगे। एसडीएम द्वारा तत्काल प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए उच्चधिकारियो को पत्र के माध्यम से अवगत कराने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधि मंडल में डॉ अलोक सिंह शाक्य, प्रबल प्रताप सिंह चौहान, कर्मवीर शाक्य, इमरान जावेद खान, सौरभ दुबे, चेतन चौहान, प्रशांत दीक्षित आदि शिक्षक शामिल थे।