Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teachers thundered in Lucknow over problems

Agra News: समस्याओं को लेकर लखनऊ में गरजे शिक्षक

Mon, 09 Oct 2023 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 09 Oct 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Teachers thundered in Lucknow over problems
समस्याओं को लेकर लखनऊ में गरजे शिक्षक - 16 अक्तूबर को शासन ने वार्ता के लिए बुलाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शिक्षक समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ और माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने लखनऊ में महानिदेशक कार्यालय पर धरना दिया। जिले से भी जिला संयोजक अरुण यादव के साथ बड़ी संख्या में शिक्षक लखनऊ धरने पर शामिल हुए। शिक्षक नेताओं ने बताया कि महानिदेशक को शिक्षक समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। 16 अक्तूबर को प्रदेश कार्यकारिणी को वार्ता के लिए बुलाया गया है। 16 अक्तूबर को वार्ता के बाद आगे के आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
जिला संयोजक ने बताया कि महानिदेशक से हुई वार्ता में उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा, माध्यमिक प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी और एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के साथ गए प्रतिनिधि मंडल द्वारा शिक्षकों की समस्त समस्याओ को पुरजोर तरीके से रखा और स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज जो शिक्षक परेशान है वह महानिदेशक के कारण है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ता के बाद निर्णय लिया गया कि विद्यालय समय उपरांत कोई मीटिंग नही होगी। प्रमोशन शीघ्र किए जाएंगे। म्यूच्यूअल स्थानांतरण अक्टूबर माह में ही होंगे।महानिदेशक कार्यालय से जारी प्रताड़ित करने वाले आदेशो पर अंकुश लगेगा। छुट्टी के दिनों में विद्यायल खोलने हेतु बाध्य नही किया जाएगा। अन्य मांगों के संबंध में 16 अक्तूबर को शासन में वार्ता रखी गयी है जिस पर डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि 16 को वार्ता के साथ शासनादेश जारी नही हुआ तो ठीक एक महीने बाद दोबारा धरना होगा जिसका समस्त उत्तरदायित्व महानिदेशक का होगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही अपनी समस्याओं के लिए प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा मुख्यमंत्री जी से भी मिलेंगे और अपनी मांगों को उनके समक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों ने ली व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ने की शपथ
लखनऊ धरने के दाैरान प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा ने शिक्षकों को शपथ दिलवाई कि यदि हमारी मांगे पूरी नही हुई तो 1 जनवरी 2024 से सभी शिक्षक अपने व्हाट्सअप से विभागीय व्हाट्सएप ग्रुपो को लेफ्ट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed