{"_id":"63befb2bffce9315677af6b0","slug":"teachers-submitted-memorandum-to-bsa-for-release-of-seniority-list-kasganj-news-agr5600721119","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वरिष्ठता सूची जारी के लिए शिक्षकों ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वरिष्ठता सूची जारी के लिए शिक्षकों ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज में बीएसए को ज्ञापन सौंपते शिक्षक ।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। प्राथमिक शिक्षक संघ ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी करने की मांग की गई। बीएसए ने शिक्षकों को शीघ्र वरिष्ठता सूची तैयार कराकर जारी करने का भरोसा दिया है।
जिला अध्यक्ष शुभनेश यादव ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापक के पदों पर शिक्षकों की पदोन्नति होनी है। शासन से शीघ्र पदोन्नति के आदेश आने की संभावना है, लेकिन जिले में अभी तक वरिष्ठता सूची तक तैयार नहीं कराई गई है। ऐसे में शीघ्र ही सूची तैयार कराकर जारी की जाए, जिससे शासन से आदेश आने पर पदोन्नति में दिक्क्त न हो।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप यादव ने कहा कि वर्ष 2017 से शिक्षक पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन पदोन्नति नहीं हुई। इससे शिक्षकों का काफी नुकसान हो रहा। जिले में अद्यतन वरिष्ठता सूची भी तैयार नहीं की गई है। ऐसे में समय रहते पदोन्नति कैसे हो पाएंगी। शिक्षकों की वरिष्ठता सूची शीघ्र प्रकाशित कराई जाए। ज्ञापन देने वालों में महामंत्री मुनेश राजपूत, जिला उपाध्यक्ष अंकित पुंढीर, गजेन्द्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहेे।