{"_id":"66901dd0579cb704bd0f2e1f","slug":"teachers-protested-against-digital-attendance-by-tying-black-bands-on-their-heads-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-120476-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सिर पर काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने किया डिजिटल हाजिरी का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सिर पर काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने किया डिजिटल हाजिरी का विरोध
Thu, 11 Jul 2024 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 11 Jul 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। परिषदीय स्कूलों में डिजिटल हाजिरी का विरोध लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को अलग-अलग शिक्षक संगठनों ने अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर शहर में जुलूस निकालकर बीएसए दीपिका गुप्ता को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने काली पट्टी सिर पर बांधकर ऑनलाइन उपस्थिति का अनूठे अंदाज़ में विरोध किया। बीएसए कार्यालय में हुए इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए।
जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि डिजिटल हाज़िरी का आदेश पूरी तरह से अव्यवहारिक है, क्योंकि ग्रामीण इलाकों में आवागमन की समस्या के साथ-साथ बिजली और इंटरनेट सिग्नल न आने की भारी समस्या है। ऐसे में ऑनलाइन हाज़िरी कैसे होगी यह समझ से परे है। ज़िला मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ऑनलाइन हाज़िरी के द्वारा सरकार शिक्षकों को षड़यंत्र में फंसाने का कार्य कर रही है ताकि तमाम असफल योजनाओं का ठीकरा शिक्षकों सिर पर फोड़ा जा सके। ब्लॉक अध्यक्ष महेश आर्य ने कहा कि शिक्षकों की मांग 15 हाफ सीएल और 30 ईएल, कैशलैस चिकित्सा आदि को सरकार पूरा करें। ज्ञापन देने वालों में व्योम शरण सक्सेना, सत्यवीर सिंह, केपी सिंह, हरगोविंद चौहान, विंदेश्वरी, किरन शाक्य, डाॅ नीतू सिंह आदि शामिल रहे।