{"_id":"5d6e2e328ebc3e012f27f837","slug":"teachers-protest-selfie-based-attendance-system-by-prerana-app-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"'प्रेरणा एप' के विरोध में जुटे जिलेभर से सैकड़ों शिक्षक, कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'प्रेरणा एप' के विरोध में जुटे जिलेभर से सैकड़ों शिक्षक, कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन
Tue, 03 Sep 2019 02:41 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 03 Sep 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन करते शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा को पटरी पर लाने और लापरवाह शिक्षकों पर नकेल कसने के लिए शुरू किए गए प्रेरणा एप का विरोध जारी है। आगरा जनपद में परिषदीय स्कूलों के शिक्षक प्ररेणा एप के विरोध में लामबंद हो गए हैं।
मंगलवार को यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्यों ने प्ररेणा एप के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में जिलेभर के परिषदीय स्कूलों के शिक्षक शामिल हुए। इस दौरान शिक्षकों ने जमकर नारेबाजी की।
स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति प्रमाणित करने के लिए प्रेरणा एप लागू किया गया है। इसी एप के माध्यम से शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज होगी। स्कूल जाने से लेकर स्कूल से लौटने तक के समय की फोटो एप पर अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन
मिड-डे मील का फोटो भी एप पर अपलोड करना होगा। इस एप से शिक्षण व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी। सरकार पांच सितंबर शिक्षक दिवस पर इस एप को लांच करने जा रही है। ऐसे में शिक्षकों द्वारा एप का विरोध किया जा रहा है।