फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teachers' protest for restoration of old pension on March 26

Agra News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों का मार्च 26 को

Tue, 24 Sep 2024 07:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 24 Sep 2024 07:16 AM IST
विज्ञापन
Teachers' protest for restoration of old pension on March 26
कासगंज। अटेवा व एनएमओपीएस की बैठक रेलवे मनोरंजन गृह में आयोजित हुई। इसमें पुरानी पेंशन बहाली की मांग की गई। शिक्षकों व कर्मियों ने मांग को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही 26 सितंबर को पैदल मार्च निकालने का निर्णय लिया गया। प्रदेश संयुक्त मंत्री राधा प्यारी रावत ने कहा कि शिक्षकों व कर्मियों को एनपीएस, यूपीएस में से कुछ भी स्वीकार नहीं हैं। पुरानी पेंशन से कम कुछ भी मंजूर नहीं है। जब तक सभी शिक्षक-कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती तब तक संघर्ष जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष अटेवा योगेश यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन को लेकर जो लड़ाई लड़ी जा रही है वह किसी एक संगठन की नहीं है। यह लड़ाई सभी कर्मियों व शिक्षकों की है। अपने हक के लिए लड़ना सभी का अधिकार है। पुरानी पेंशन की मांग के लिए 26 सितंबर को दोपहर 2:30 बजे प्रभु पार्क से जिलाधिकारी कार्यालय तक आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। इसमें सभी संगठन हिस्सा लेंगे। बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, महिला शिक्षक संघ, टीएसटी, सफाई कर्मचारी संघ, पीडब्ल्यूडी, ग्राम पंचायत ग्राम विकास अधिकारी संघ, विशिष्ट बीटीसी संघ, रेलवे, माध्यमिक शिक्षक संघ सहित अन्य संगठन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed