Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teachers locked dog in room In Agra then locked school and went home

Agra: घर जाने की जल्दी में शिक्षकों ने बेजुबान को कमरे में बंद कर लगाया ताला...फिर ग्रामीणों ने किया ये जतन

Thu, 28 Sep 2023 10:01 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Sep 2023 10:01 AM IST
सार

आगरा में घर जाने की जल्दी में शिक्षकों ने एक कुत्ते को क्लासरूम में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। ग्रामीणों ने देखा तो उसे बाहर निकालने के लिए शिक्षकों और अधिकारियों को फोन किया।  
 

विज्ञापन
teachers locked dog in room In Agra then locked school and went home
Agra: घर जाने की जल्दी में शिक्षकों ने बेजुबान को कमरे में बंद कर लगाया ताला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत गांव कुकथरी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आवारा कुत्ता कमरे में बंद हो गया। स्कूल में बंद आवारा कुत्ता भूखा प्यासा चिल्ला रहा था, जिसे देखकर ग्रामीणों का दिल पसीज गया। उन्होंने उसे स्कूल से बाहर निकालने के लिए प्रयास किया। 

विज्ञापन


स्कूल के कमरे में बाहर से ताला लगा हुआ था। इससे उसे कैसे बाहर निकालें इस पर बड़ा विचार चला। ग्रामीणों ने शिक्षकों की लापरवाही पर खासा आक्रोश जताया। इसके बाद स्कूल के कमरे में बंद कुत्ते को निकलवाने के लिए शिक्षकों और अधिकारियों को सूचना दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: दिल्ली में प्राइवेट नौकरी तो कभी गांव में टाइम पास...फिर भी शौक अमीरों वाले, अय्याशी ने बना दिया ISI एजेंट
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी कुत्ते को बंद कमरे से बाहर नहीं निकाला गया। भूख-प्यास से चिल्ला रहे कुत्ते को ग्रामीणों द्वारा भोजन खिलाकर पानी की व्यवस्था की गई है। कुकथरी ग्राम प्रधान अशोक कुमार ने बताया शाम छह बजे कुत्ते को स्कूल के कमरे से निकाल दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed