आईआईटी पास सौरभ का शिक्षकों ने किया सम्मान
सार
विकास खंड घिरोर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय दरवाह पर आईआईटी में सफलता हासिल करने वाले छात्र सौरभ का सम्मान किया गया। विद्यालय पर तैनात शिक्षक धनीराम के पुत्र सौरभ कुमार निवासी नगला कल्याण बेवर ने हाल ही में घोषित आईआईटी एडवांस की परीक्षा पास की है। बुधवार को विद्यालय के शिक्षकों ने अपने साथी धनीरात के पुत्र को विद्यालय पर बुलाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन