{"_id":"59e214f94f1c1bf4688b5ba9","slug":"teachers-eligibility-test-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में 26 हजार अभ्यर्थी देंगे टीईटी, इन 42 केंद्रों पर होंगी परीक्षाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में 26 हजार अभ्यर्थी देंगे टीईटी, इन 42 केंद्रों पर होंगी परीक्षाएं
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 14 Oct 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
यूपी में रविवार 15 अक्टूबर को दो पाली में अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) होगी। आगरा में इसके लिए कुल 26,683 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। शिक्षा विभाग ने परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए इंतजाम कर लिए हैं।
बता दें कि पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक होगी, इसमें प्राथमिक स्तर के 8171 अभ्यर्थियों को शामिल होना है। 17 केंद्रों पर यह परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। दूसरी पाली में जूनियर स्तर के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी।
इसका समय दोपहर 2:30 से शाम 5:00 बजे तक का है। 42 केंद्रों पर 18512 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी है। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) डा. विनोद कुमार राय ने बताया कि राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों को ही केंद्र बनाया गया है। परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए 84 पर्यवेक्षक लगाए गए हैं।

Trending Videos
प्रत्येक केंद्र पर शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के एक-एक पर्यवेक्षक तैनात होंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के तौर पर लगाई गई है। 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
पांच उड़नदस्ते परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे, इसमें डीआईओएस, डीआईओएस-टू, एडीआईओएस, बीएसए और मंडलीय उप शिक्षा निदेशक का दस्ता होगा। परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। डीआईओएस का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि से केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस मौजूद रहेगी।

देखें परीक्षा केंद्रों की सूची