फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teachers demonstrated at DIOS office

Agra News: शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Fri, 25 Aug 2023 05:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 25 Aug 2023 05:25 PM IST
विज्ञापन
Teachers demonstrated at DIOS office
शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- 14 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार सिंह और जिला मंत्री सुजीत सिंह यादव के नेतृत्व में डीआईओएस कार्यालय पर धरना देते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान डीआईओएस को सीएम के नाम 14 सूत्री ज्ञापन भी सौंपा।
सीएम के नाम डीआईओएस को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि अन्य राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल और पंजाब की तरह उत्तर प्रदेश में भी पुरानी पेंशन बहाली की व्यवस्था की जाए। माध्यमिक शिक्षा का प्रांतीयकरण किया जाए। वित्तविहीन कॉॅलेजों को मान्यता के क्रम में अनुदान पर लिया जाए। जब तक अनुदान पर नहीं लिया जाता तब तक तैनात शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय दिया जाए।
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जाए। दोनों तरफ से एनओसी ऑनलाइन स्थानांतरण किया जाए। प्रधानाचार्य भर्ती का विज्ञापन जारी जाए। चयन प्रतियोगी परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाए। 50 प्रतिशत प्रवक्ता पदों पर पदाेन्नति राजकीय शिक्षकों की भांति प्रदेश पर की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अटेवा अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, डॉ. मनोज यादव, अजय यादव, सुरेंद्र सिंह, मानिक चंद्र, विजय शंकर, कप्तान सिंह, उमेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed