फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teachers come on time to teach or not

शिक्षक समय से पढ़ाने आते हैं या नहीं

Sat, 13 Nov 2021 02:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
teachers come on time to teach or not
आगरा। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान परिषद एवं प्रशिक्षण परिषद, नई दिल्ली की ओर से आयोजित नेशनल अचीवमेंट सर्वे के तहत जिले में चयनित 226 में से 223 विद्यालयों में शुक्रवार को परीक्षा कराई गई। इसमें कक्षा तीन, पांच, आठ व दस के विद्यार्थी शामिल हुए। कक्षा 10 के विद्यार्थियों से विषय आधारित प्रश्नों के अलावा विद्यालय व पढ़ाई से जुड़े प्रश्न भी पूछे गए। जिसमें शिक्षक समय से पढ़ाने आते हैं या नहीं?, पेयजल की व्यवस्था और खेल का मैदान है या नहीं?, कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई कराई गई या नहीं?
विज्ञापन

आरबीएस इंटर कॉलेज में परीक्षा देने वाले कक्षा दस के छात्रों ने बताया कि पहले प्रश्नपत्र में विषय आधारित प्रश्न पूछे गए। इसमें गणित, हिंदी, अंग्र्रेजी व विज्ञान विषय के प्रश्न थे। पढ़ाए गए पाठ्यक्रम से और आसान प्रश्न पूछे गए थे। दूसरे प्रश्नपत्र में चालू सत्र में पठन-पाठन की स्थिति के बारे में पूछा गया था। यह भी पूछा गया कि घर में ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए लैपटॉप, टैबलेट या स्मार्ट फोन है या नहीं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य धीरेंद्र कुमार ने बताया कि सेंट पीटर्स कॉलेज, एसडी पब्लिक स्कूल, शमसाबाद के अलावा नगर क्षेत्र के एक और विद्यालय में परीक्षा नहीं हो सकी। बाकी सभी केंद्रों पर परीक्षा शांति से संपन्न हुई। प्रत्येक केंद्र पर फील्ड इन्वेस्टिगेटर के अलावा पर्यवेक्षक तैनात किए गए थे। डायट प्राचार्य के अलावा प्रवक्ता रंजना पांडे, हिमांशु सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed