{"_id":"5fc7d3578ebc3e9b7b6a8317","slug":"teachers-caunciling-kasganj-news-agr4703630167","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला को मिले 884 शिक्षक, काउंसिलिंग शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला को मिले 884 शिक्षक, काउंसिलिंग शुरु
विज्ञापन
जीआईसी विधालय में शिक्षक अभ्यर्थीयों की काउंसलिंग करते शिक्षक ।संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 69,000 शिक्षक भर्ती के तहत द्वितीय चरण में जिला को 884 शिक्षकों का आवंटन हो गया। शिक्षकों का आवंटन हो जाने के बाद विभाग ने इनको तैनाती देने के लिए काउंसलिंग शुरू कर दी है।
परिषदीय स्कूलों के लिए 69000 शिक्षक भर्ती के लिए जिला को 1010 शिक्षकों का आवंटन होना था। इसमें से पहले चरण में 106 शिक्षक आवंटित किए गए। अब दूसरे चरण में शेष बचे 36500 शिक्षकों की नियुक्ति में से 884 नए शिक्षक मिल गए। शिक्षकों का आवंटन हो जाने के बाद विभाग ने बुधवार से काउंसलिंग शुरू करा दी। काउंसलिंग के पहले दिन विभाग ने 354 शिक्षकों को बुलाया।
बीएसए कार्यालय पर काउंसलिंग के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए। कार्यालय पर सात काउंटर बनाए गए। कोरोना गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए कार्यालय पर थर्मल स्क्रीनिंग, सैनेटाइजेशन की पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई। मास्क पहनने के बाद ही परिसर में प्रवेश दिया गया। इसके साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया। देर सांय तक 313 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग हो चुकी थी।
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती के तहत मिले शिक्षकों की काउंसलिंग शुरू करा दी गई है। तीन दिन में प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। -अंजली अग्रवाल, बीएसए।