फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teachers are note reacged exam center in mainpur

केंद्र पर नहीं पहुंचे अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक

Fri, 21 Feb 2020 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
teachers are note reacged exam center  in mainpur
मैनपुरी। तीन प्रश्नपत्र की परीक्षा होने के बाद भी अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के रूप में तैनात शिक्षक संबंधित परीक्षा केंद्र पर नहीं पहुंचे। संबंधित शिक्षक एक दूसरे परीक्षा केंद्र पर कक्ष निरीक्षक की जिम्मेदारी निभा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने दोनों कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को इस संबंध में नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

क्रिश्चियन इंटर कॉलेज पर कार्यरत सहायक अध्यापक संजीव कुमार दुबे को जिला प्रशासन ने यूपी बोर्ड परीक्षा में श्री द्वारिका प्रसाद राम नरायन इंटर कॉलेज अंडनी में अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के रूप में नियुक्त किया है। 18 फरवरी से शुरू हुई परीक्षाओं में अब तक तीन परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं लेकिन शिक्षक संजीव कुमार दुबे संबंधित परीक्षा केंद्र पर नहीं पहुंचे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से जब पता लगाया गया तो पता चला कि शिक्षक संजीव कुमार दुबे डीएवी इंटर कॉलेज में कक्ष निरीक्षक की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल शिक्षक को अपने यहां से रिलीव करें। वहीं क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि वे शिक्षक को अपने यहां से रिलीव करते हुए अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की ड्यूटी पर भेजना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed