फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teachers and staff roared

Agra News: शिक्षक-कर्मियों ने भरी हुंकार

Fri, 27 Sep 2024 05:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 27 Sep 2024 05:09 PM IST
विज्ञापन
teachers and staff roared
कासगंज। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर केंद्र व राज्य सरकार के विरोध में अटेवा के आह्वान पर शिक्षकों व कर्मियों ने बृहस्पतिवार को आक्रोश रैली का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने वाहन रैली निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में एसडीएम सदर संजीव कुमार को ज्ञापन सौंपा। टीचर एंप्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) के आह्वान पर बृहस्पतिवार को निकाली गई आक्रोश रैली का शुभारंभ प्रभु पार्क से हुआ। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। वहां एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा गया। अटेवा के अध्यक्ष योगेश यादव ने कहा कि एनपीएस के माध्यम से शिक्षकों को 800 रुपये, 1200 रुपये, 2800 रुपये पेंशन मिलने के मामले सामने आ रहे हैं। इतनी कम पेंशन में शिक्षक बुढ़ापे में अपना गुजारा कैसे करेगा। केंद्र सरकार ने भी इसे मान लिया। इसके बाद सरकार अब यूपीएस ले आई। इस पेंशन के प्रावधान भी शिक्षक व कर्मचारियों के हित में नहीं हैं। शिक्षक व कर्मियों को पुरानी पेंशन से कम कुछ भी मंजूर नहीं है।
विज्ञापन

ये संगठन हुए शामिल : इस रैली में एनई रेलवे मेंस कांग्रेस, ओबीसी एसोसिएशन, एसटी-एससी एसोसिएशन, ऑल इंडिया रनिंग लोको स्टॉप, ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन, माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट, प्राथमिक शिक्षक संघ, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, महिला शिक्षक संघ, जूनियर हाई स्कूल संघ, विशिष्ट बीटीसी संघ, टीचर्स सेल्फ केयर टीम, लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन, लोक निर्माण विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ,डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ, लेखपाल संघ, ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, स्वास्थ्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, स्टाफ नर्स संघ, फार्मासिस्ट संघ, राजकीय नर्सेज संघ, अखिल भारतीय अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन, बौद्ध महा सभा, सफाई कर्मचारी आदि संगठन के पदाधिकारी, सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article