फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra News: Teacher wife scolds associate professor in loud voice in agra

एसोसिएट प्रोफेसर पति को तेज आवाज में डांटती है शिक्षिका पत्नी, थाने में पहुंचा मामला

Fri, 27 Nov 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Nov 2020 12:13 AM IST
सार

  • तेज आवाज में डांटने पर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। मामला थाने पहुंचा, जहां काउंसिलिंग की गई। इसके बाद दोनों साथ रहने को तैयार हुए। 

विज्ञापन
Agra News: Teacher wife scolds associate professor in loud voice in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के थाना कमला क्षेत्र की रहने वाली शिक्षिका अपने एसोसिएट प्रोफेसर पति को तेज आवाज में डांटती है। स्कूली बच्चों की तरह समझाती है। इस बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। दोनों अलग-अलग रहने लगे।  बुधवार को यह मामला महिला थाना में पहुंच गया। यहां पर काउंसिलिंग की गई। इसके बाद दोनों साथ रहने को तैयार हुए हैं।  

विज्ञापन


थाना कमला नगर क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर की शादी तीन साल पहले प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका से हुई थी। शिक्षिका स्कूल में बच्चों को तेज आवाज में डांटती है। इस कारण शिक्षिका की तेज आवाज में बोलने की आदत पड़ गई। वह घर में भी पति से इसी तरह बात करती थी। 
विज्ञापन


पहले तो पति ने ध्यान नहीं दिया। मगर, पत्नी की इस तरह की आदत से अब उन्हें परेशानी होने लगी। उन्होंने पत्नी से स्कूल की भाषा में घर में बात करने के लिए मना किया। मगर, शिक्षिका का अंदाज नहीं बदल सका। इस पर विवाद बढ़ गया। दोनों में झगड़े होने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीने से अलग खाना बना रहा था पति

एक महीने से पति अलग खाना बनाने लगा। इस पर शिक्षिका ने पति पर पिटाई का आरोप लगाते हुए महिला थाना में शिकायत कर दी। पुलिस ने पति को बुलाया। उन्होंने बताया कि पत्नी उन्हें डांटती है। पुलिस ने दोनों की काउंसिलिंग की। 

महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक अलका सिंह ने बताया कि दोनों शिक्षण कार्य से जुड़े हुए हैं। दोनों के बीच विवाद तेज आवाज में बात करने को लेकर है। एक महीने से पति अलग खाना खुद बना रहा था। उन्हें समझाया गया। 

उन्हें बताया गया कि नौकरी के दौरान जो करते हैं, उसे अपने जीवन में शामिल नहीं करें। घर में आम लोगों की तरह आपस में बातचीत और व्यवहार करें। इसके बाद दोनों विवाद नहीं करने और सहमति से साथ रहने को तैयार हो गए हैं। एक महीने बाद फिर से बुलाया गया है।

छोटी-छोटी बातों पर बढ़ रही कलह 

महिला थाना के प्रभारी निरीक्षक अलका सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद के तकरीबन 450 मामले चल रहे हैं। ये पिछले दो साल के हैं। एक हजार से अधिक मामलों को पुलिस ने सुनने के बाद काउंसिलिंग की। इसके बाद निस्तारित कर दिया गया। 

अधिकतर मामलों में छोटी वजह पति-पत्नी के बीच झगड़े की वजह बनती है। ऐसे में परिवार नहीं बिगड़े, उसके लिए पति-पत्नी को समझाया जाता है। घरवालों को भी बुलाते हैं। कई बार परिजनों के दखल से भी झगड़ा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed