फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teacher suspended in up got job by fake marksheet

4570 शिक्षक बर्खास्त, आगरा विवि की बीएड की फर्जी मार्कशीट से पाई थी नौकरी

Sat, 28 Oct 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला लखनऊ/आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला लखनऊ/आगरा Updated Sat, 28 Oct 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
teacher suspended in up got job by fake marksheet
कोर्ट - फोटो : सांकेतिक चित्र
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की फर्जी बीएड अंकतालिका से यूपी के बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक बने 4570 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्णय के बाद बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव राजप्रताप सिंह ने परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत 4570 शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन


बता दें कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा से 2004-05 के शिक्षण सत्र में विश्वविद्यालय के टेबुलेशन चार्ट में  3517 विद्यार्थियों का अधिक परीक्षा परिणाम जारी किया गया। इसी प्रकार 1053 छात्रों को टेम्बर्ड अंकतालिका वितरित की गई। 
विज्ञापन


शिक्षण सत्र में कुल 4570 छात्रों को विश्वविद्यालय की फर्जी अंकतालिका वितरित की गई। विश्वविद्यालय की फर्जी अंकतालिका में उच्च श्रेणी के अंकों के आधार पर इन छात्रों ने बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति भी प्राप्त की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले का खुलासा होने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर पूरी जांच एसआईटी से कराई गई। एसआईटी हाल ही में इन सभी मार्कशीट के फर्जी होने की रिपोर्ट हाईकोर्ट को सौंप दी थी। 

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर शिक्षा विभाग ने इन अभ्यर्थियों की सूची बेसिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद को भेजते हुए उन्हें हटाने के निर्देश दिये हैं। सभी बीएसए को इन शिक्षकों की सूची सौंप दी गई है। 

ये है पूरा मामला

teacher suspended in up got job by fake marksheet
अागरा ‌व‌िवि - फोटो : अमर उजाला
- डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से सत्र 2004-05 में बीएट सत्र के टेबुलेशन चार्ट में 84 महाविद्यलायों के 12,472 छात्रों का परिणाम अंकित हैं। जबकि संकलित रिकार्ड और सबूतों के आधार इस वर्ष में 82 महाविद्यालयों के 8030 छात्रों ने प्रवेश लिया।

- वर्ष 2004-05 में केहरीमल गौतम स्नातक महाविद्यालय नगला सरुआ अलीगढ़ व जयमूर्ति कॉलेज नगला बाल सिरसागंज फिरोजाबाद को बीएड सत्र संचालित करने की संबद्धता नहीं थी। लेकिन इन दोनों महाविद्यालयो  के नाम से 147-147 फर्जी अंकतालिकाएं जारी कर उन्हें विश्वविद्यालय के टेबुलेशन चार्ट में शामिल किया गया है।

- 6 जून 2016 को एसआईटी व विश्वविद्यलाय की संयुक्त टीम ने जांच कर भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा में तलाशी ली। तलाशी के दौरान 2004-05 की परीक्षा के प्रथम प्रश्न पत्र, पांचवें प्रश्न पत्र और प्रयोगात्मक परीक्षा की कुल 8899 छात्रों की मार्क्स फाइल बरामद हुई, लेकिन केहरीमल गौतम स्नातक महाविद्यालय नगला सरुआ अलीगढ़ व जयमूर्ति कॉलेज नगला बाल सिरसागंज फिरोजाबाद की माक्स फाइल बरामद नहीं हुई।

- अम्बेडकर विश्वविद्यालय से बरामद की गई मार्क्स फवाइल से 8899 छात्रों के अंकों का टेबुलेशन चार्ट में अंकित अंकों का मिलान करने पर 1053 छात्रों के अंकों में टेम्परिंग (अंक वृद्धि ) करना पाया गया है। छात्रों को द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के स्थान पर प्रथम श्रेणी बताकर 80 से 82 प्रतिशत अंक दिए गए।

- जांच में पाया गया कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा के बीएड सत्र 2004-05 में टेबुलेशन चार्ट में 3517 छात्रों का अधिक परीक्षा परिणाम अंकित कर दियागया। 1053 छात्रों को टेम्बर्ड अंकतालिकाएं जारी की गई। इस प्रकार कुल 4570 छात्रों को फर्जी अंकतालिकाएं वितरित कर उनका समायोजन विश्वविद्यालय के टेबुलेशन चार्ट में किया गया।

- फर्जी अंकतालिका के आधार पर 4570 अभ्यर्थियों ने फर्जी अंकतालिका के आधार पर बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति भी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed