फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teacher of composite school in Agra does obscene acts with girls

हैवान शिक्षक: बच्चियों के साथ करता अश्लील हरकतें, गलत तरीके से छूता; दहशत में मासूम स्कूल जाने से कर रहीं मना

Wed, 17 May 2023 02:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 17 May 2023 02:43 PM IST
सार

आगरा में एक शिक्षक स्कूल में बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करता है। उन्हें गलत तरीके से टच करता है। दहशत में मासूम स्कूल जाने से मना कर रहीं हैं।

विज्ञापन
teacher of composite school in Agra does obscene acts with girls
हैवान शिक्षक: बच्चियों के साथ करता अश्लील हरकतें,

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शमसाबाद ब्लॉक के एक कंपोजिट विद्यालय में छात्राओं के साथ छेड़खानी का मामला मंगलवार को एक बार फिर गर्मा गया। पंचायत के बाद ग्रामीणों ने स्कूल पर ताला डाल दिया। परिजन छात्राओं को साथ लेकर डीएम नवनीत चहल और पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह के पास पहुंचे। छात्राओं ने बताया कि 17 साल से विद्यालय में तैनात शिक्षक आशुतोष शर्मा गलत तरीके से स्पर्श करता है। जब तक शिक्षक पर कार्रवाई नहीं होती, वह विद्यालय नहीं जाएंगी। पुलिस आयुक्त के आदेश पर शमसाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

बच्चियों के साथ छेड़खानी करता है शिक्षक

इस कंपोजिट विद्यालय में दो महिला और छह पुरुष शिक्षक हैं। शिक्षक आशुतोष शर्मा पर स्कूल में पढ़ने वाली बच्चियों से गलत हरकतें करने का आरोप है। करीब 10 दिन पूर्व एक अभिभावक शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे तो शिक्षक ने रिवाल्वर निकालकर धमकाया था। स्कूल की शिक्षिका ने भी आरोप लगाया था कि यह शिक्षक रिवाल्वर दिखाकर धमकाता है। बच्चियों के साथ छेड़खानी करता है। तब इसे शिक्षकों की आपसी गुटबंदी बताकर दबाने का प्रयास किया गया था।

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने स्कूल में ताला लगाकर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पंचायत की। तय किया गया कि मामले को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के सामने रखा जाए। दोपहर को स्कूल की छात्राएं और शिक्षकों के साथ चाइल्ड एक्टिविस्ट नरेश पारस जिलाधिकारी से मिलने के बाद पुलिस आयुक्त के यहां पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा में जाने से लगता है डर

परिजन के साथ में पहुंची कक्षा आठ की छात्रा ने पुलिस आयुक्त से शिकायत करते हुए कहा कि शिक्षक आशुतोष शर्मा बैड टच करते हैं। गंदी निगाह से देखते हैं। इस कारण उन्हें डर लगता है। शुक्रवार को वह कक्षा में बैग से टिफिन लेने गई थी। तभी शिक्षक ने हाथ मारा। पहले उसे लगा कि धोखे से लग गया होगा। मगर, उन्होंने हाथ नहीं हटाया। 


बताया कि शिक्षक ने उसे पकड़ने की कोशिश की। इस पर वो भाग आई। वह ऐसी हरकत कई और छात्राओं के साथ कर चुके हैं। इस कारण वो कक्षाओं में जाने से डरने लगी हैं। पांच और छात्राओं ने शिकायत की। उन्होंने बताया कि एक शिक्षिका से इस बारे में कहा था। उस शिक्षिका ने प्रधानाध्यापक को जानकारी दी। आरोपी शिक्षक उन्हें ही धमकाने लगे।

बेटियों को नहीं भेजेंगे पढ़ने

पुलिस आयुक्त के पास पहंचे परिजन का कहना था कि शिक्षक राजीनामा का दबाव बना रहा है। उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। जब तक शिक्षक को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर लेती, बेटियों को विद्यालय नहीं भेजेंगे। मामले की शिकायत शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी की गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed