फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teacher molested girl student in school case filed

कासगंज: स्कूल में अकेला पाकर अध्यापक ने छात्रा को दबोचा, छेड़छाड़ का मुकदमा पुलिस अधीक्षक के आदेश पर हुआ दर्ज

Tue, 21 Dec 2021 12:07 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 21 Dec 2021 12:07 AM IST
सार

पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेकर इसकी जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Teacher molested girl student in school case filed
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कासगंज जनपद में सिढ़पुरा क्षेत्र के एक कॉलेज में एक छात्रा से अध्यापक ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कीं। छात्रा की शिकायत पर एसपी के आदेश पर पुलिस ने अध्यापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। विगत 13 दिसंबर को छात्रा कॉलेज गई थी। छात्रा का आरोप है कि जब वह शौचालय में गई तभी अध्यापक उसके पीछे वहां पहुंचे और मौका पाकर उसने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें कीं।
विज्ञापन

चीख पुकार के बाद भागा शिक्षक
चीख पुकार पर कॉलेज के अन्य शिक्षक उसकी ओर दौड़े। इस पर आरोपी शिक्षक मौके से भाग गया। छात्रा ने घर पर पहुंचकर इस घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो छात्रा ने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने सिढ़पुरा थाना प्रभारी को मामले में रिपोर्ट दर्ज किए जाने के आदेश दिए। पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

सीटी स्कैन के दौरान मौत का मामला: इशारों से दर्द बयां कर इंसाफ मांग रहे मासूम दिव्यांश के मूकबधिर मां-बाप
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed