{"_id":"5f8734508ebc3e9bb220725c","slug":"teacher-mainpuri-news-agr463700483","type":"story","status":"publish","title_hn":"157 अभ्यर्थियों ने कराई शिक्षक भर्ती के लिए काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
157 अभ्यर्थियों ने कराई शिक्षक भर्ती के लिए काउंसलिंग
विज्ञापन
भोगांव डायट पर काउंसलिंग के लिए पहुंचे अभ्यर्थी मांगी गई जानकारी भर्ते हुए।
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव। 31227 शिक्षक भर्ती के तहत बुधवार को पहले दिन डायट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) पहुंचे 157 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई। जिलाधिकारी के निर्देशन पर पांच टीमों ने अभ्यर्थियों से उनके दस्तावेज जमा कराते हुए जांच की। जिला चयन समिति के अलावा एसडीएम भोगांव ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
शासन ने 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत प्रथम चरण में 31227 शिक्षकों के चयन का निर्णय लिया है। जिले में 940 पदों के सापेक्ष 241 शिक्षकों के चयन के लिए 14 और 15 काउंसलिंग कराने के निर्देश दिए गए थे। बुधवार को काउंसलिंग के पहले दिन 241 पदों के सापेक्ष 157 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग में हिस्सा लिया। बुधवार को सुबह पांच बजे से ही अभ्यर्थियों ने डायट पर पहुंचना शुरू कर दिया था। 10 बजे से शाम पांच बजकर 20 मिनट तक काउंसलिंग का कार्य पांच टेबलों पर चला।
सामान्य वर्ग महिला व पुरुषों के लिए 19-19, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला 32 और पुरुष 52, अनुसूचित जाति जनजाति और अन्य आरक्षित श्रेणी के लिए 35 अभ्यर्थियों ने अपने दस्तावेज की जांच कराई। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर एसडीएम सुधीर कुमार ने तीन बार डायट पहुंचकर काउंसलिंग का जायजा लिया। प्राचार्य डायट ने बताया कि काउंसलिंग बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगी। डायट प्राचार्य नरेंद्र पाल सिंह, बीएसए विजय प्रताप सिंह, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सुमन यादव, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रवक्ता सुरेश कुमार, बीईओ जेपी पाल, रामशंकर कुरील, मनींद्र सिंह, सर्वेश यादव, प्रवक्ता आरेंद सिंह चौहान, हर्ष दीपांकर तिवारी, प्रदीप चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कोरोना से बचाव की रही व्यवस्था
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर शिक्षक भर्ती काउंसलिंग में कोरोना से बचाव की पूरी सतर्कता रखी गई। अभ्यर्थियों के हाथों को डायट के मुख्य गेट पर ही सैनिटाइज कराया गया। एक कक्ष में 20 से अधिक अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसबल तैनात रहा।