फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Colleges Question Extra Degree Fees, Seek Reduction in Samarth Portal Charges

आगरा कॉलेज: डिग्री के नाम पर 300 रुपये अतिरिक्त वसूली! ये भी उठाई गई मांग, मंत्री तक पहुंचा मामला

Tue, 20 Oct 2026 09:56 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 20 Oct 2026 09:56 AM IST
सार

सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की शुल्क व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन ने डिग्री के लिए 300 रुपये अतिरिक्त शुल्क, समर्थ पोर्टल की फीस और एआई-साइबर सिक्योरिटी शुल्क की समीक्षा की मांग की।
 

विज्ञापन
Colleges Question Extra Degree Fees, Seek Reduction in Samarth Portal Charges
आगरा कॉलेज आगरा 

विस्तार

आगरा कॉलेज के पं. गंगाधर शास्त्री कैंपस में सोमवार शाम को उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संचालकों से संवाद किया। इस दौरान डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की शुल्क व्यवस्था पर सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष मुनेंद्र जादौन गुट ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपकर अतिरिक्त शुल्कों की समीक्षा कराने और विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ कम करने की मांग की।
विज्ञापन


ज्ञापन में डिग्री जारी करने के नाम पर प्रति विद्यार्थी 300 रुपये अतिरिक्त लिए जाने पर आपत्ति जताई गई है। इसके साथ ही समर्थ पोर्टल का शुल्क 400 रुपये से घटाकर 250 रुपये करने की मांग की गई है। वहीं बीएड पाठ्यक्रम पर अलग से लिए जा रहे शुल्कों की वैधानिकता की जांच कराने और नियमों के विपरीत शुल्क वसूली बंद कराने की मांग भी की गई। द्वितीय और तृतीय सेमेस्टर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और साइबर सिक्योरिटी के नाम पर प्रस्तावित 500 रुपये प्रति विद्यार्थी शुल्क वापस लेने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed