फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teacher in agra teaching after retirement

टीचर्स डेः नौकरी से रिटायर हुए लेकिन शिक्षण से नहीं

Tue, 05 Sep 2017 05:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Tue, 05 Sep 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
teacher in agra teaching after retirement
डा. निर्भय सिंह भदौरिया - फोटो : अमर उजाला
शिक्षक स्वस्थ समाज और राष्ट्र निर्माता होता है। ये यूहीं नहीं बोला जाता। तय उम्र के बाद भले ही विद्यालय से सेवानिवृत्त होते हों, लेकिन किसी भी रूप में समाज को शिक्षित करने का सिलसिला आगे बढ़ता ही रहता है। ऐसे ही कई शिक्षक हैं जो सही मायने में शिक्षा का दीप जलाकर नई पीढ़ी की जिंदगी से अंधेरा मिटाने की कोशिश में लगे हुए हैं।  
विज्ञापन


आगरा के खंदारी निवासी डा. निर्भय सिंह भदौरिया को सेवानिवृत्ति हुए लगभग 14 साल गुजर गए लेकिन स्कूल में पढ़ाना नहीं छोड़ा। आरबीएस इंटर कालेज में तय समय पर वह चॉक और डस्टर के साथ पहुंचते हैं। जानकर हैरत होगी कि सेवानिवृत्त होने से अब तक वे पूरी तरह से नि:शुल्क पढ़ा रहे हैं। इसके एवज में एक रुपया तक नहीं लेते। 
विज्ञापन


अनुशासन और नियमित कक्षा ही उनकी पहचान है। डा. भदौरिया बताते हैं कि तीन बेटे हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। रिटायरमेंट के बाद मन नहीं लगता, ऐसे में उन्होंने पूर्व की भांति पढ़ाना जारी रखा। वह कहते हैं कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता, शिक्षित करना ही शिक्षक का धर्म है, वही निभा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed