फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teacher found dead at college campus in agra

शिक्षक ने तमंचे से गोली मारकर की खुदकशी, कॉलेज परिसर में मिला शव

Mon, 29 Jun 2020 08:56 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Jun 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
Teacher found dead at college campus in agra
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

आगरा में श्री डीसी वैदिक इंटर कॉलेज के हिंदी और संस्कृत के शिक्षक हमबिर सिंह ने सोमवार सुबह कॉलेज परिसर में ही कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


उनका शव गेट नंबर दो के पास पड़ा मिला। पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद किया। बेटे तेज प्रकाश ने महिला पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मूलरूप से अलीगढ़ के थाना इगलास के गांव असरोई निवासी हमबिर सिंह (53) श्री डीसी वैदिक इंटर कॉलेज में 25 साल से हिंदी और संस्कृत पढ़ा रहे थे। वह कालेज परिसर में ही पहली मंजिल पर बने कमरे में रहते थे। उनकी पत्नी गु्ड्डी देवी, बेटा तेज प्रकाश उर्फ बंटू और बेटी कंचन गांव में रहते हैं। लॉकडाउन में भी हमबिर स्कूल के कमरे में रह रहे थे। हालांकि स्कूल बंद चल रहा है। मगर, कार्यालय के कर्मचारी आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह तकरीबन साढ़े सात बजे कालेज का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी निरंजन आया। उसने कॉलेज का मुख्य गेट खुला देखा। इस पर वह अंदर आ गया। दूसरे गेट के पास खून पड़ा हुआ था। यह देखकर वह अंदर गया तो हमबिर सिंह का शव पड़ा था। उसने थाने पर जाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सूचना पर एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद, क्षेत्राधिकारी लोहामंडी नमृता श्रीवास्तव और थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने जांच की। गांव से परिजन आ गए। बेटे बंटू ने मौनी नामक महिला के खिलाफ पिता को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। 

शव के पास तमंचा, फर्श पर बिखरा था खून
थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव ने बताया कि घटनास्थल पर फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाकर जांच कराई गई। हमबिर के हाथ के पास ही तमंचा पड़ा था। आसपास खून बिखरा था। साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कमरे में तलाशी ली गई। 

15 दिन पहले आए थे घर 
मृतक की पत्नी गु्ड्डी देवी ने बताया कि पति हर रविवार को परिवार से मिलने आते थे। लॉकडाउन के दौरान भी 15 दिन पहले आए थे। पांच दिन रुकने के बाद चले गए थे। रविवार को बेटी कंचन ने फोन किया था। पति ने 30 जून को घर आने की बात कही थी। 

बेटा बोला-महिला कर रही थी परेशान
बेटे ने पुलिस को बताया कि मौनी नाम की महिला कुछ समय से पिता को परेशान कर रही थी। वह उसे मौनी ब्यूटी पार्लर के नाम से जानते हैं। मौनी के साथ फोटो फेसबुक पर आए थे। इसे लेकर पिता परेशान थे। उनकी वजह से ही खुद को गोली मार ली। बंटू ने यह भी बताया कि पिता ने तड़के तकरीबन पांच बजे फोन किया था। उससे पूछा कि क्या कर रहे हो। उसने कहा कि वह सो रहा हूं। इस पर फोन कट गया। इसके बाद फोन लगा नहीं। इस पर चिंता हो गई। पिता के तनाव में होने की आशंका पर वह घर से चल दिए थे। तभी सूचना मिल गई।  

एक साल पहले की थी बेटे की शादी
परिजनों ने बताया कि हमबीर सिंह ने एक साल पहले बेटे की शादी की थी। बेटा गांव में खेती करता है। पिता ने कई बार उसे अपने पास बुलाया, लेकिन बेटे ने मना कर दिया। इस बीच फेसबुक पर महिला के साथ हमबिर का फोटो आया। इसे देखकर परिवार और रिश्तेदारों ने उन्हें फोन करके पूछ रहे थे। इससे वह तनाव में आ गए।

सुसाइड नोट में लिखी महिला के धोखे की बात
थाना प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, शिक्षक के कमरे में दो पन्नों पर नोट लिखा मिला है। एक पन्ने पर प्रबंधक के नाम पर लिखा है कि अगर, मुझे कुछ होता है तो मेरा जीपीएफ का पैसा मेरी बेटी के नाम कर दिया जाए। क्योंकि मौनी ने मुझे धोखा दिया है। अब मेरा पैसा बेटी के नाम किया जाए। दूसरे पन्ने पर भी महिला का जिक्र करते हुए धोखे की बात लिखी है। 

कॉलेज में ही शिक्षण कार्य करती थी महिला 
सीओ लोहामंडी नमृता श्रीवास्तव ने बताया कि हमबिर सिंह की फेसबुक आईडी पर तीन दिन पहले एक फोटो डाला गया था। इसमें वह एक महिला के साथ है।

यह महिला उनके स्कूल में ही चार साल पहले शिक्षण कार्य करती थी। कॉलेज प्रबंधन से जानकारी पर पता चला कि महिला और हमबिर में अच्छे संबंध हो गए थे। हालांकि परिजनों ने इस बारे में जानकारी से इनकार किया है। अब महिला से पूछताछ की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed