{"_id":"5a7f30f04f1c1bf17b8b6860","slug":"teacher-committed-suicide-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ने ट्रेन से कटकर दी जान, इस वजह से उठाया ऐसा कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक ने ट्रेन से कटकर दी जान, इस वजह से उठाया ऐसा कदम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला सैंया (आगरा)
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
suicide
आगरा-ग्वालियर रेलमार्ग पर कटी चौकी रेलवे ओवरब्रिज के पास भीमनगर आगरा के शिक्षक नरेंद्र सिंह ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। शनिवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर उनका शव पड़ा देख सनसनी फैल गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस को पास में ही उनकी कार खड़ी मिली। कार की तलाशी के दौरान मिले कागजों के आधार पर उनकी शिनाख्त हो सकी।
शनिवार की सुबह लगभग चार बजे कटी चौकी ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना स्टेशन प्रबंधक जाजऊ ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पास ही लावारिस आईटेन कार खड़ी मिली।

Trending Videos
कार की तलाशी के दौरान मिले कागजों के आधार पर शव की शिनाख्त नरेन्द्र सिंह (35) पुत्र दिलासाराम निवासी भीमनगर आगरा के रूप में की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि मृतक नरेंद्र सिंह प्राथमिक विद्यालय रूदऊ खेरागढ़ में शिक्षक थे। मानसिक तनाव के चलते नरेंद्र सिंह ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। परिवारीजनों ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी थी।