{"_id":"5e6249ee8ebc3ec75b0b1f8d","slug":"teacher-commits-suicide-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में फंदे पर लटका मिला शिक्षिका शव, पति से चल रहा था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में फंदे पर लटका मिला शिक्षिका शव, पति से चल रहा था विवाद
Fri, 06 Mar 2020 06:33 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 06 Mar 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
शिक्षिका की मौत के बाद पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद परिवारीजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के पंजाबी कॉलोनी में पिता के घर पर रह रही एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व हुई थी। पति से अनबन के बाद सात वर्ष से पिता के यहां रह रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी निवासी श्रीगोपाल झा ने पुत्री रेनू की शादी वर्ष 2006 में फिरोजाबाद निवासी संजीव शर्मा के साथ की थी। संजीव रेलवे में नौकरी करता है। शादी के करीब दो वर्ष बाद एक पुत्री तान्या का जन्म हुआ।
करीब सात वर्ष पूर्व दंपती के बीच अनबन के चलते मामला फिरोजाबाद न्यायालय में पहुंच गया। रेनू अपने पिता श्रीगोपाल के साथ पंजाबी कॉलोनी स्थित मायके में रह रही थी। रेनू जागीर विकासखंड के गांव रामपीछा स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थी।

बृहस्पतिवार की शाम ड्यूटी से आने के बाद रेनू ने पिता व बेटी तान्या के साथ खाना खाया और कमरे में सोने चली गई। शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे रेनू का शव कमरे में लगे पंखा के कुंडा से स्टॉल के फंदे से लटका मिला।
सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता की ओर से थाने में तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की गई।
न्यायालय में चल रहा था तलाक का मुकदमा
रेनू के पति संजीव ने अनबन के बाद फिरोजाबाद न्यायालय में पत्नी को बुलाने के लिए वाद दायर किया था, लेकिन रेनू पति के साथ नहीं गई। इसके बाद तलाक का आवेदन किया। मामले में तारीख न करने के चलते अभी कोई निर्णय सामने नहीं आया। पिता श्रीगोपाल ने बताया कि अभी तलाक हुआ या नहीं इसके संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
तहरीर में किसी पर आरोप नहीं
प्रथम दृष्टयता मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। पिता की ओर से दी गई तहरीर में भी किसी पर आरोप नहीं लगाए गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया है।
भानूप्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक