{"_id":"64bfd01ef253e4b57d00c7b7","slug":"teacher-brutally-thrashes-child-for-not-doing-homework-in-agra-2023-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेरहम शिक्षक: चीखता रहा मासूम...वह डंडे बरसाता रहा, मजह इस बात पर थर्ड डिग्री जैसी यातना; थाने पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरहम शिक्षक: चीखता रहा मासूम...वह डंडे बरसाता रहा, मजह इस बात पर थर्ड डिग्री जैसी यातना; थाने पहुंचा मामला
Tue, 25 Jul 2023 07:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 25 Jul 2023 07:09 PM IST
सार
बेरहम शिक्षक: आगरा में मासूम चीखता रहा और वह डंडे बरसाता रहा। मजह इस बात पर बच्चे को थर्ड डिग्री जैसी यातना दी। परिजन ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
शिक्षक या कसाई: चीखता रहा मासूम...वह डंडे बरसाता रहा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में शिक्षक की पिटाई की हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शिक्षक ने बच्चे को इस कदर पीटा कि उसकी पूरी पीठ पर सिर्फ डंडे के निशान नजर आ रहे हैं। इससे आक्रोशित परिजन बच्चे को लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बच्चे की पीठ दिखाकर शिक्षक का करानामा बताया। आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
मामला पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के अरनोटा गांव का है। यहां स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशीष की क्रूरता से बच्चे परेशान हैं। यहां कक्षा आठ में पढ़ने वाला छात्र हिमांशु (12) वर्ष निवासी-गांव अरनोटा, थाना बसई अरेला मंगलवार को स्कूल पहुंचा। वह अपना होमवर्क करना भूल गया था। इस पर शिक्षक आशीष ने हरे डंडे से छात्र की जमकर पिटाई की। उसकी पीठ डंडों के निशान से लाल पड़ गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- VIDEO: MP के बाद आगरा में पेशाब कांड, लहूलुहान युवक के मुंह पर दबंग ने पहले किया पेशाब...फिर पकड़वाए पैर
विज्ञापन
छात्र खुद को बचाने के लिए अन्य छात्रों और शिक्षकों से मदद की गुहार लगाता रहा। लेकिन, आशीष की दबंगई के आगे कोई नहीं आया। छुट्टी के बाद छात्र रोते हुए घर पहुंचा और परिजनों को पूरी बात बताई। इस पर परिजन नाराज हुए और बच्चे को लेकर बसई अरेला थाने पहुंचे। यहां शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए हंगामा किया।
यह भी पढ़ेंः- भूल गए वो दामाद है: थाने में साले और पत्नी ने किया ये हाल...पुलिस भी कुछ न कर पाई, दुनिया छोड़ गया युवक
यह भी पढ़ेंः- भूल गए वो दामाद है: थाने में साले और पत्नी ने किया ये हाल...पुलिस भी कुछ न कर पाई, दुनिया छोड़ गया युवक
पुलिस ने शिक्षक को थाने बुलवाया। इस पर अन्य स्कूलों के अध्यापक भी एकत्रित हो गए। छात्र के परिजन पर राजीनामा का दबाव बनाने लगे। शिक्षक और छात्र के परिजनों में काफी देर तक बहस होती रही। जिसने भी बच्चे की पीठ को देखा उसके द्वारा शिक्षक की निंदा की गई। थाना प्रभारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी।