{"_id":"603b7f228ebc3e1503093266","slug":"teacher-association-demonstration-in-mainpuri-mainpuri-news-agr482574198","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में जूनियर शिक्षक पांच दिन तक काली पट्टी बांध करेंगे विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में जूनियर शिक्षक पांच दिन तक काली पट्टी बांध करेंगे विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षक समस्याओं को लेकर आंदोलन का निर्णय लिया है। जूनियर शिक्षक संघ एक मार्च से पांच मार्च तक स्कूलों में काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए विरोध प्रदर्शन करेगा। रविवार को जिलाध्यक्ष के आवास पर इस संबंध में बैठक भी आयोजित हुई।
संघ के जिलाअध्यक्ष गोविंद पांडेय ने कहा है कि सरकार के समक्ष शिक्षकों की कई मांगें काफी समय से लंबित हैं। बेसिक शिक्षा परिषद की नियमावली एवं कार्य योजना को दरकिनार कर शिक्षकों के शोषण के लिए तमाम नए नियम लागू किए जा रहे हैं। जिसे देखकर संघ के प्रांतीय नेतृत्व ने क्रमबद्ध आंदोलन की घोषणा की है।
इसके तहत 17 फरवरी को मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। अब दूसरे चरण में प्रांतीय अध्यक्ष के आदेश पर एक मार्च से पांच मार्च तक जनपद के समस्त शिक्षक काली पट्टी बांधकर रोष प्रकट करते हुए अपना कार्य करेंगे। उन्होंने जिले के शिक्षकों से भी आह्वान किया कि वे भी काली पट्टी बांधकर अपना कार्य करते हुए विरोध प्रदर्शन करें। जिला महामंत्री राजकिशोर यादव, अवधेश शाक्य, कृष्ण कुमार, नृपेंद्र शर्मा, रोहित चौहान, मोहम्मद रफी, नवीन सक्सेना, सुभाष राजपूत, राम गणेश शाक्य, अशोक चौहान, विजय बहादुर, मानिक चंद्र शर्मा, मिथिलेश दीक्षित, कंचन दुबे आदि मौजूद रहे।