फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teacher and Shikshamitra found missing after signing BSA inspection

Agra News: बीएसए को निरीक्षण में हस्ताक्षर कर गायब मिले शिक्षक और शिक्षामित्र

Wed, 26 Apr 2023 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Teacher and Shikshamitra found missing after signing BSA inspection
मैनपुरी। बीएसए दीपिका गुप्ता ने बुधवार को सुल्तानगंज और बेवर विकास खंड के सात स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक शिक्षामित्र और एक शिक्षिका हस्ताक्षर करने के बाद विद्यालय से अनुपस्थित मिले, वहीं एक शिक्षिका गैरहाजिर मिलीं। तीनों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। बीएसए को प्राथमिक विद्यालय छाछा पर शिक्षामित्र अनुपम दुबे अनुपस्थित मिले। रजिस्टर की जांच की गई तो उनके हस्ताक्षर थे। विद्यालय स्टाफ द्वारा बताया गया कि हस्ताक्षर करने के बाद वे चले गए। इस पर शिक्षामित्र से स्पष्टीकरण मांगा गया है। यहां से बीएसए कंपोजिट विद्यालय विक्रमपुर पहुंची यहां निरीक्षण के दौरान शिक्षिका किरन वर्मा अनुपस्थित मिलीं रजिस्टर की जांच की गई तो उनके भी रजिस्टर पर हस्ताक्षर थे। इसके अतिरिक्त बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय जलालपुर, कन्या प्राथमिक विद्यालय आलीपुर पट्टी, प्राथमिक विद्यालय मुरादपुर नगरिया, प्राथमिक विद्यालय मल्लामई हसनपुर और प्राथमिक विद्यालय दलित वर्ग बेवर का भी निरीक्षण किया। यहां निरीक्षण के दौरान शिक्षिका सुरभि गुप्ता साढ़े 11 बजे तक अनुपस्थिति मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed