फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra News: teacher anamika shukla arrested in kasganj

यूपी: अनामिका शुक्ला नाम से नौकरी कर रही शिक्षिका गिरफ्तार, सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

Sat, 06 Jun 2020 09:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Jun 2020 09:39 PM IST
सार

बेसिक शिक्षा अधिकारी अंजली अग्रवाल ने बताया कि शिक्षिका को प्रथम दृष्टया फर्जी अभिलेखों से नौकरी करने का दोषी पाया गया है, लेकिन सही तथ्य जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे।

विज्ञापन
Agra News: teacher anamika shukla arrested in kasganj
बीएसए कार्यालय में आरोपी शिक्षिका से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 25 स्कूलों में फर्जी तरीके से नौकरी करने के मामले में सुर्खियों में आई शिक्षिका अनामिका शुक्ला के नाम पर नौकरी करने वाली एक युवती को कासगंज पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। वो अनामिका शुक्ला के दस्तावेज पर कस्तूरबा विद्यालय फरीदपुर में विज्ञान की शिक्षिका के पद पर नौकरी कर रही थी।    
विज्ञापन


विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर जिले में अनामिका शुक्ला नाम की शिक्षिका की तलाश की गई तो कस्तूरबा विद्यालय में यह शिक्षिका पाई गई। एक दिन पूर्व शुक्रवार को बीएसए (बेसिक शिक्षा अधिकारी) ने शिक्षिका के वेतन आहरण पर रोक लगाते हुए नोटिस जारी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन



यह नोटिस व्हाट्सएप पर भेजा गया था। शुक्रवार की शाम शिक्षिका ने इस नोटिस को देखा तो शनिवार सुबह को वो अपना इस्तीफा देने बीएसए दफ्तर के बाहर पहुंची। अपने साथ आए एक युवक के माध्यम से उसने इस्तीफे की प्रति बीएसए को भेजी। खुद गाड़ी में ही बैठी रही। 

बीएसए ने दर्ज कराया मुकदमा

जब युवक से शिक्षिका के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि अनामिका शुक्ला बाहर सड़क पर गाड़ी में हैं। इस पर बीएसए अंजली अग्रवाल ने सोरों पुलिस को मामले की जानकारी दी और कार्यालय के स्टाफ के माध्यम से घेराबंदी कर ली। 

पुलिस ने तुरंत आकर शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस शिक्षिका को सोरों कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह ने बताया कि शिक्षिका अनामिका शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है। बीएसए ने शिक्षिका के खिलाफ तहरीर दी है। 

सीओ आरके तिवारी ने बताया कि बीएसए की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करके एक युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ की तो युवती ने अपना नाम प्रिया बताया। उसके पिता का नाम महिपाल है। वो फर्रुखाबाद के लखनपुर की रहने वाली है। उसने अनामिका शुक्ला के दस्तावेज पर नौकरी करना कबूल किया है।

बागपत में हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा

अनामिका शुक्ला मामले का खुलासा बागपत में हुआ। जिले के बड़ौत स्थित कस्तूरबा विद्यालय में अनामिका शुक्ला के फर्जीवाड़ा खुलासा होने पर सहारनपुर, अंबेडकरनगर, अलीगढ़, प्रयागराज समेत 25 जिलों में उसकी तैनाती का पता लगा। बछरावां में भी शिक्षिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 

बता दें कि अनामिका के नाम पर बीते 13 महीने में 25 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में करीब कुल एक करोड़ रुपये के मानदेय का भुगतान किया गया है। सभी 25 केजीबीवी से मानदेय एक ही बैंक खाते में गया या अलग-अलग खातों में भुगतान किया गया, इसकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed